Home ग्रेटर नोएडा ग्रेनो में बड़ा ऐक्शन; 2 ड्रग लैब का भंडाफोड़, अमित शाह ने NCB की थपथपाई पीठ
ग्रेटर नोएडा

ग्रेनो में बड़ा ऐक्शन; 2 ड्रग लैब का भंडाफोड़, अमित शाह ने NCB की थपथपाई पीठ

Share
Share

ग्रेटर नोएडा। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रबूपुरा क्षेत्र में दो गुप्त ड्रग प्रयोगशालाओं का फर्दाफाश किया है।

शुक्रवार देर रात हुई कार्रवाई में सिंथेटिक ड्रग्स, उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रसायन और उपकरण बरामद किए गए। मौके से एक विदेशी समेत दो तस्करों को भी धरा है।

लैब के अंदर मिले ये पदार्थ

जानकारी के मुताबिक, दोनों प्रयोगशालाएं यमुना सिटी के पास एक गांव में पुराने मकान में संचालित थीं। लैब के अंदर से ड्रग्स बनाने के लिए केमिकल, रिएक्टर और अन्य उपकरण मिले हैं।

बरामद मादक पदार्थों के नाम, उनकी कुल मात्रा और गिरफ्तार आरोपितों की पहचान के बारे में एजेंसी ने विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। एनसीबी यह पता लगा रही है कि प्रयोगशाला में तैयार ड्रग्स कहां भेजी जाती थी। कच्चा माल कहां से जुटाया जाता था।

संभावित खरीदारों, सप्लायरों और अन्य सहयोगियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एनसीबी की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताया है।

ड्रग्स के नेटवर्क को तोड़ना है उद्देश्य

उन्होंने एक्स पर एजेंसी की सराहना की। कार्यालय के मुताबिक, खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल गिरोहों पर प्रभावी प्रहार है। इसका उद्देश्य ड्रग्स की आपूर्ति शृंखला को तोड़ना और अंतरराष्ट्रीय व घरेलू नेटवर्क पर अंकुश लगाना है।

एजेंसी अब ड्रग्स के निर्माण से लेकर उनकी आपूर्ति और वितरण तक जुड़े नेटवर्क को खंगाल रही है। डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि एनसीबी ने कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस को शामिल नहीं किया था। कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय रखी गई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नगरीय निकाय चुनाव: मनियां में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को किया पाबंद

धौलपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए मनियां थाना पुलिस ने कस्बे में फ्लैग...

नगर निकाय चुनाव को लेकर धौलपुर पुलिस एक्शन में, राजाखेड़ा में निकाला फ्लैग मार्च

धौलपुर। जिले में आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद...

Related Articles

विजय महोत्सव 2026 — छठवें दिन राम वन गमन, दशरथ मरण, राम-केवट संवाद एवं भरत मिलाप के भावपूर्ण प्रसंगों का मंचन

सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा। ऐतिहासिक बाराही मेला मैदान, सूरजपुर में श्री आदर्श रामलीला...

यूपी बार काउंसिल का बड़ा एक्शन: एडवोकेट मनोज कुमार भाटी का लाइसेंस रद्द

​ग्रेटर नॉएडा। भारतीय वायु सेना में नौकरी के दौरान बिना अनुमति और...

‘नमो सेवा की अनकही कहानियाँ’ के माध्यम से जनसेवा के प्रेरक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

ग्रेटर नोएडा, 2 अक्टूबर 2026 को जीएल बजाज कॉलेज में प्रधानमंत्री श्री...

आज आरडब्ल्यूए बीटा-1 ने मनाई महात्मा गांधी जयंती, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

सेक्टर बीटा-1 स्थित कम्युनिटी सेंटर में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर...