Home ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुँचा सीएचसी बिसरख — उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए टीम का हुआ सम्मान
ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुँचा सीएचसी बिसरख — उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए टीम का हुआ सम्मान

Share
Share

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति (GBNVS) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिसरख को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पूरी चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर समिति की ओर से डॉ. सचिन्द्र कुमार मिश्रा (Medical Superintendent), डॉ. विक्रम सिंह (Senior Medical Officer) एवं श्री अरविंद चौधरी (Lab Technician) को स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उत्कृष्ट, समर्पित एवं अनुकरणीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय के साथ सचिव अनूप कुमार सोनी, अरुण चौधरी एवं गुंजन कपूर उपस्थित रहे। सभी ने CHC बिसरख की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।

समिति ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में CHC बिसरख की टीम ने केवल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आवासीय सोसाइटियों तक ही सीमित न रहकर, पूरे गौतम बुद्ध नगर जनपद की अनेक सोसाइटियों में हजारों बच्चों तक जीवनरक्षक पोलियो की खुराक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्य केवल प्रशासनिक दायित्व का निर्वहन नहीं, बल्कि मानव सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण है।

इस अवसर पर डॉ. सचिन्द्र कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि CHC बिसरख में अब स्थानीय नागरिकों के लिए विशेषज्ञ सर्जन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) तथा आधुनिक फिजियोथेरेपी की निःशुल्क सेवाएँ उपलब्ध हैं। ये सुविधाएँ सोमवार से शनिवार, प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रदान की जा रही हैं, जिनका क्षेत्रवासी लाभ उठा सकते हैं।

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि CHC बिसरख की यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए प्रेरणा का विषय है तथा टीम भविष्य में भी इसी समर्पण, उत्कृष्टता और सेवा-भाव के साथ जनस्वास्थ्य को सशक्त बनाने का कार्य करती रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

भगवंत मान सरकार का फैसला, जन्मतिथि के आधार पर नहीं होगा अब टॉपर चयन

चंडीगढ़। पंजाब में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों और टॉपर रैंकिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की...

भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक कदम, ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की दिशा में बड़ी पहल

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज कर्मचारियों के हक में पंजाब के इतिहास के अब तक के...

Related Articles

पर्यावरण सप्ताह – मोंटेसरी द्वारा वृक्षारोपण अभियान

पर्यावरण को बचाने के महत्व के बारे में बच्चों को जागरूक करने...

जेवर एयरपोर्ट के श्रेय पर सियासत तेज, सीएम योगी के बयान से महेश शर्मा को मिली बढ़त

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को बुलंदशहर में हुई रैली ने गौतमबुद्ध...