Home उत्तर प्रदेश गाजियाबाद में तैनात उपनिरीक्षक अस्मिता डे ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण पदक
उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

गाजियाबाद में तैनात उपनिरीक्षक अस्मिता डे ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण पदक

Share
Share

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस की गाजियाबाद में नियुक्त उपनिरीक्षक अस्मिता डे ने महिला 48 किलोग्राम भार वर्ग की जूडो स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर देश, उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बधाई संदेश जारी करते हुए कहा कि अस्मिता डे का स्वर्ण पदक उत्तर प्रदेश पुलिस, उत्तर प्रदेश और पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अस्मिता डे कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी बनकर भारतीय खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ चुकी हैं।

डीजीपी ने अपने संदेश में कहा कि अस्मिता डे की सफलता अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और उत्कृष्टता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि एक उत्कृष्ट खिलाड़ी और समर्पित पुलिस अधिकारी के रूप में अस्मिता डे ने यह सिद्ध कर दिया है कि कर्तव्य और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव है।

उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस विजन को साकार करती है, जिसके तहत खेल प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल कोटे के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इससे खिलाड़ी सार्वजनिक सेवा के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार की ओर से डीजीपी राजीव कृष्ण ने उपनिरीक्षक अस्मिता डे को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और देश के लिए आगे भी अनेक स्वर्णिम सफलताओं की कामना की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

भगवंत मान सरकार का फैसला, जन्मतिथि के आधार पर नहीं होगा अब टॉपर चयन

चंडीगढ़। पंजाब में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों और टॉपर रैंकिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की...

भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक कदम, ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की दिशा में बड़ी पहल

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज कर्मचारियों के हक में पंजाब के इतिहास के अब तक के...

Related Articles

दिवंगत पत्रकारों को यू.पी. प्रेस क्लब में भावभीनी श्रद्धांजलि

लखनऊ: 27 फरवरी ! राजधानी के मुख्य धारा के दो युवा पत्रकारों...

मोदीनगर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, निवाड़ी थाने के एसएचओ रिश्वत लेते गिरफ्तार

गाजियाबाद: विजिलेंस की टीम ने मंगलवार सुबह मोदीनगर में बड़ी कार्रवाई करते...

एसएसपी झासी के कंप्यूटर ऑपरेटर को बर्खास्त करने का आदेश निरस्त, बहाली का निर्देश

प्रयागराज ३१ दिसम्बर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अनिल कुमार पटेल, कम्प्यूटर ऑपरेट ग्रेड-ए...