नोएडा। सदरपुर स्थित सेक्टर-45 की गली नंबर-5 में राणा परिवार की ओर से खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने केक काटकर बाबा का जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान सतीश राणा ने कहा कि हमें अपनी सनातन संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को कभी नहीं भूलना चाहिए। नई पीढ़ी को भी अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना जरूरी है, ताकि बच्चे अपने संस्कारों और परंपराओं को समझें तथा आने वाली पीढ़ियों तक इन्हें आगे बढ़ाएं।
इस आयोजन में परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सतीश राणा, कुसुम राणा, नीतू राणा, प्रदीप राणा, ज्योति राणा, कंचन राणा, अनमोल राणा, आंचल राणा और आरु राणा सहित राणा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Leave a comment