Home ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर के लिए गौरव का पल, दादरी के रिंकू भाटी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्ध नगर के लिए गौरव का पल, दादरी के रिंकू भाटी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Share
Share

ग्रेटर नोएडा: जनपद गौतमबुद्ध नगर के लिए गर्व का क्षण है। दादरी विधानसभा क्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी रिंकू भाटी ने हरियाणा के करनाल में आयोजित 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर 2026-27 (बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 से 85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता हरियाणा पुलिस के तत्वावधान में करनाल में आयोजित की गई थी, जिसमें देश भर की विभिन्न पुलिस इकाइयों के चुनिंदा बॉडी बिल्डर्स ने भाग लिया था। कड़े मुकाबले में रिंकू भाटी ने अपनी बेहतरीन बॉडी फिटनेस, अनुशासन और दमदार स्टेज परफॉर्मेंस के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया।

गोल्ड मेडल विजेता रिंकू भाटी ने अपनी जीत का श्रेय बॉडी बिल्डिंग कोच इरशाद सैफी को देते हुए कहा कि यह गुरु जी के दिशा निर्देशों एवं शानदार कोचिंग का सुखद परिणाम है।

दादरी निवासी बॉडी बिल्डिंग कोच इरशाद सैफी ने कहा यह उपलब्धि उनकी वर्षों की कठिन मेहनत, निरंतर प्रशिक्षण और खेल के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। उनकी इस जीत से न केवल दादरी क्षेत्र बल्कि पूरे गौतमबुद्ध नगर जनपद में खुशी की लहर है और युवा पीढ़ी में सेहत व फिटनेस मोटिवेशन के लिए शानदार संदेश पहुंचा है।

यूपी पुलिस के जवान रिंकू भाटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों और साथियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पार्वती बांध हुआ लबालब, 4 गेट खुले — 4401 क्यूसेक पानी की निकासी, निचले इलाकों में अलर्ट

धौलपुर। जिले के सबसे बड़े पार्वती बांध आंगई से रविवार सुबह बड़ी खबर सामने आई है कैचमेंट में लगातार बारिश से बांध का...

मतदान दिवस को रहेगा अवकाश

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी नपा श्रीनिधि बी टी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत नगरीय निकायों के...

Related Articles

विकसित भारत मॉडल यूनाइटेड नेशंस – यूपीआईटीएस

रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा, एचएस-6, बीटा-1 ने 26 सितंबर को इंडिया...

साइट 4 रामलीला मंचन के लिये भूमि पूजन हुआ सम्पंन

20 सि0, ग्रेनो, श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित होने वाले...

भारतीय किसान यूनियन (भगत सिंह) का दादरी में संगठन विस्तार

किसान-मजदूरों के हक में आवाज उठाने की ली शपथ ग्रेटर नोएडा: भारतीय...