नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर का एक प्रतिनिधिमंडल आज सेक्टर-6 स्थित प्राधिकरण कार्यालय पर चल रहे सफाई कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन में पहुंचा और पार्टी की ओर से अपना समर्थन जताया।
प्रतिनिधिमंडल ने मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों के समक्ष उनकी मांगों के समर्थन में अपनी बात रखी और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर-6 स्थित एसीपी फास्ट श्री प्रवीण कुमार सिंह से मुलाकात कर धरने से जुड़े मामलों पर चर्चा की।

इस दौरान सपा नेताओं ने जेल में बंद 6-7 सफाई कर्मचारी नेताओं की तत्काल रिहाई की मांग उठाई। एसीपी ने इस संबंध में दो दिन का समय लेते हुए रिहाई को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया। साथ ही प्राधिकरण और सफाई कर्मचारियों के बीच वार्ता कर जल्द ही धरना समाप्त कराने का भरोसा भी दिलाया।
सपा प्रतिनिधिमंडल में महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान, महासचिव विकास यादव, रामबीर यादव, संजय धिगान, नितिन वाल्मीकि, मोहित गौतम, गौरव यादव, कृपाशंकर यादव, बाबूलाल बंसल, बबली शर्मा, रामसहेली, रेणुका मेती, संतोष चौटाला, शेखर यादव और यामीन खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a comment