Home नोएडा इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर में श्री जगन्नाथ स्नान यात्रा का भव्य आयोजन, ‘ग्रोथ माइंडसेट’ पुस्तक का हुआ विमोचन
नोएडा

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर में श्री जगन्नाथ स्नान यात्रा का भव्य आयोजन, ‘ग्रोथ माइंडसेट’ पुस्तक का हुआ विमोचन

Share
Share

नोएडा। इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे मंदिर में भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं माता सुभद्रा की पावन स्नान यात्रा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दिव्य अवसर पर श्रीमान गिरिराज प्रभु जी और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर हरिनाम संकीर्तन की मधुर धुनों पर नृत्य करते हुए भगवान का गुणगान किया और पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।
महोत्सव के दौरान श्रीमान पुंडरीक विद्यानिधि प्रभु ने भगवान श्री जगन्नाथ की दिव्य लीलाओं एवं स्नान यात्रा के आध्यात्मिक महत्व का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान जगन्नाथ की कृपा सभी जीवों पर समान रूप से बरसती है और यह उत्सव प्रेम, करुणा एवं सार्वभौमिक भाईचारे का संदेश देता है।

इसके उपरांत भक्तों ने भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलदेव एवं माता सुभद्रा का घी, शहद, नारियल जल, विभिन्न फलों के रस, दही, दूध तथा अन्य पवित्र द्रव्यों से विधिवत महाअभिषेक किया। हरिनाम संकीर्तन के बीच संपन्न हुए इस अभिषेक ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की।
इस पावन अवसर पर श्रीमान पुंडरीक विद्यानिधि प्रभु द्वारा लिखित प्रेरणादायक पुस्तक ‘ग्रोथ माइंडसेट’ का भी विधिवत विमोचन श्री संजीव गोयल जी निदेशक syscom idemia nsez ने किया । यह पुस्तक सकारात्मक सोच, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा प्रदान करती है।
मंदिर के मीडिया प्रभारी बैकुंठ निवास प्रभु ने कहा कि ‘ग्रोथ माइंडसेट’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि युवाओं को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने और उन्हें सकारात्मक, अनुशासित एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देने वाला एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक समाज में नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा नई पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ का महाप्रसाद ग्रहण किया तथा विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव और मानव कल्याण की मंगलकामना की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी

धौलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने हेतु ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित...

कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली

धौलपुर। भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर में विशेष आयोजन देखने को मिले। जहां विभिन्न मंदिरों...

Related Articles

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे ने धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

नोएडा, 5 सितंबर 2026। इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे द्वारा श्री श्री राधा गोविंद...

अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान

राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट लवकेश गोयल एवं राष्ट्रीय...

नेपाल की त्रासदी पर नोएडा में छलका दर्द, नेपाली समुदाय ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

सेक्टर-34 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में नेपाली समुदाय के...

अधिवक्ताओ की समस्याओं को लेकर जिला जज से मिले अधिवक्ता

नीरज भाटी एडवोकेट के नेतृत्व में आज सम्मानित साथी अधिवक्तागण कोर्ट परिसर...