Home नोएडा नोएडा बार एसोसिएशन में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण और सेमिनार
नोएडा

नोएडा बार एसोसिएशन में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण और सेमिनार

Share
Share

प्रमेन्द्र सिंह भाटी एडवोकेट अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन नोएडा गौतमबुद्ध नगर आज 6 दिसंबर 2025 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के महा परिनिर्वाण दिवस पर बार सभागार में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई तथा एक सेमिनार का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामकेश जी प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह भाटी द्वारा की गई संचालन संचालन अजीत नगर सचिव द्वारा किया गया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जीवन से हमें सीखना चाहिए की समाज में प्रत्येक क्षेत्र में समरसता भाईचारा व समानता का भाव बना रहे राष्ट्र की एकता अखंडता तथा समाज में बंधुत्व की भावना हमेशा कायम रहनी चाहिए यदि हमारे पास कोई भी व्यक्ति शोषण का शिकार होकर के आता है तो हमारी जिम्मेदारी उसको न्याय दिलाने की है साथ ही न्यायिक अधिकारियों की भी जिम्मेदारी अपने आप को पीड़ित के नजरिए से देखकर न्याय करने की जिम्मेदारी वहन करनी चाहिए यदि हम अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन निस्वार्थ भाव से नहीं कर पाते हैं तो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए संविधान का अनुकरण नहीं कर पा रहे है संविधान जहां हमें मौलिक अधिकारों के माध्यम से सुरक्षा प्रदान करता है वही मौलिक कर्तव्य का अनुपालन करने की जिम्मेदारी भी तय करता है हमें किसी भी दृष्टिकोण से समाज को निस्वार्थ भाव से न्याय दिलाने में अपनी भूमिका निभाकर समाज के लिए मार्गदर्शन का कार्य करना चाहिए अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी गण की जिम्मेदारी केवल फीस और वेतन तक नहीं है बल्कि समाज को सभी प्रकार की सुरक्षा प्रदान कर भाईचारा बनाने की है यदि हम अपनी जिम्मेदारियां को समझते हुए संविधान का पालन करते हुए कार्य करते हैं तभी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्य आत्मा को शांति प्राप्त होगी तथा भारत के सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों का सपना साकार होगा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहली बार बोलते हुए फैमिली प्रिंसिपल जज द्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी को इस बात के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया कि देश में गौतम बुद्ध नगर बार का यह पहला अनूठा सार्थक प्रयास है सर्वोच्च न्यायालय के अलावा पहला जिला न्यायालय गौतम बुद्ध नगर है जिसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है इस सबके लिए बार एसोसिएशन विशेष तौर पर धन्यवाद की पात्र है साथ ही बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहां की बाबा साहब किसी जाति धर्म या क्षेत्र की विभूति नहीं है बल्कि संपूर्ण देश की ऐसी मानविभूति हैं जिन्होंने शोषित और वंचित समाज में जन्म लेते हुए सबको शोषण से मुक्ति देने का जीवन भर संघर्ष किया और अंततः भारतीय संविधान को रचकर शोषण से मुक्ति की गारंटी दी मुख्य रूप से एम ए सी जज वत्सल श्रीवास्तव प्रथम अपर न्यायाधीश सुनील कुमार तथा द्वितीय अपर न्यायाधीश सोम प्रभा के अलावा एसीजेएम द्वितीय रवि सागर द्वारा भी संबोधन किया गया इसके अलावा लगभग डेड दर्जन वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा संबोधन किया गया तथा सभी ने इस महान कार्य को करने के लिए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेन्द्र भाटी व समस्त कार्यकारिणी की भूरि भूरि प्रशंसा की कार्यक्रम में मुख्य रूप से बार काउंसिल के मेंबर महमूद इमरान जयप्रकाश बुद्ध प्रिय प्रदीप भारती बालवीर सुमन राकेश गौतम ओम प्रकाश मधुर हरिओम शर्मा एल्डर कमेटी के अध्यक्ष बिरम सिंह नगर योगेंद्र भाटी नीरज भाटी श्याम सिंह भाटी ओम प्रकाश सिंह विशाल नगर सत्येंद्र खारी कृष्ण भाटी अनिल भाटी अमित भाटी के के भाटी मोहित भाटी अनु शर्मा आदि वक्ताओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे ने धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

नोएडा, 5 सितंबर 2026। इस्कॉन नोएडा एक्सप्रेसवे द्वारा श्री श्री राधा गोविंद...

अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान

राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट लवकेश गोयल एवं राष्ट्रीय...

नेपाल की त्रासदी पर नोएडा में छलका दर्द, नेपाली समुदाय ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

सेक्टर-34 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में नेपाली समुदाय के...

अधिवक्ताओ की समस्याओं को लेकर जिला जज से मिले अधिवक्ता

नीरज भाटी एडवोकेट के नेतृत्व में आज सम्मानित साथी अधिवक्तागण कोर्ट परिसर...