Home नोएडा अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान
नोएडा

अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान

Share
Share

राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट लवकेश गोयल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने दी बधाई

नोएडा । अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के आगामी कार्यकाल 2026-27 से 2030-31 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा एवं सम्मान समारोह महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

चुनाव अधिकारी शिव शंकर गुप्ता ने निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के तहत तीनों राष्ट्रीय पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 रखी गई थी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक ही नामांकन प्राप्त हुआ। किसी भी पद पर एक से अधिक नामांकन न होने के कारण तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

वर्ष 2026-27 से 2030-31 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट लवकेश गोयल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी शिव शंकर गुप्ता द्वारा समारोह में तीनों नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों की विधिवत एवं औपचारिक घोषणा की गई।

कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाजहित में प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट लवकेश गोयल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक, शैक्षिक एवं सेवा कार्यों को और गति देने का प्रयास किया जाएगा।

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज बंधुओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समारोह का वातावरण आपसी भाईचारे, एकता और उत्साह से सराबोर रहा।

चुनाव अधिकारी शिव शंकर गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के अनुसार सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के पदाधिकारी,अजय गुप्ता,डॉ प्रकाश जैन , बंटी भारद्वाज और सत्यम शर्मा एवं मित्र मंडल के सदस्यगण , समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पालिका चुनाव मतदान की जागरूकता को लेकर निकाला कैंडल मार्च, शहरवासियों और मतदाताओं से अपील,भयमुक्त होकर करे शत-प्रतिशत मतदान

धौलपुर। बाड़ी 30 नगर पालिका चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो और मतदाता जागरूक हो सके,इसके लिए प्रशासन द्वारा तमाम प्रयास किया...

बिरजा गांव हीरामन बाबा की जात में नहाने के दौरान हादसा, युवक को बचाने तालाब में डूबे आठ लोग,चार महिलाओं को ग्रामीणों ने बचाया,अस्पताल भर्ती

धौलपुर। आंगई थाना क्षेत्र की बिरजा गांव के पास स्थित हीरामन बाबा के मंदिर पर जात करने गए मोरोली गांव के कुछ लोग...

Related Articles

नेपाल की त्रासदी पर नोएडा में छलका दर्द, नेपाली समुदाय ने दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि

सेक्टर-34 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में नेपाली समुदाय के...

अधिवक्ताओ की समस्याओं को लेकर जिला जज से मिले अधिवक्ता

नीरज भाटी एडवोकेट के नेतृत्व में आज सम्मानित साथी अधिवक्तागण कोर्ट परिसर...

मिशन शक्तिसैट के अंतरराष्ट्रीय राजदूतों से मिले चिराग पासवान, महिला सशक्तीकरण पर हुआ मंथन

नई दिल्ली/नोएडा । मिशन शक्तिसैट से जुड़े अंतरराष्ट्रीय राजदूतों के एक प्रतिनिधिमंडल...