Home राजस्थान डॉ. रंगनाथन के पुस्तकालय विज्ञान के सिद्धान्त वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी युग में भी प्रासंगिक है- प्रो.करूणेश सक्सेना
राजस्थान

डॉ. रंगनाथन के पुस्तकालय विज्ञान के सिद्धान्त वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी युग में भी प्रासंगिक है- प्रो.करूणेश सक्सेना

Share
Share

भीलवाड़ा: संगम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विभाग कला एवं मानविकी संकाय के तत्वावधान में भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर.रंगनाथन की 134 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में नेशनल लाईब्रेरियन्स डे मनाया गया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय सभागार में आयोजित जयन्ती समारोह के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करूणेश सक्सेना ने अपने उद्बोधन में बताया कि डॉ. रंगनाथन द्वारा प्रतिपादित पुस्तकालय विज्ञान के पांचों सिद्धान्त आधुनिक सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के युग में भी प्रासंगिक है। विशिष्ठ अतिथि डॉ. आलोक कुमार कुलसचिव ने कहा कि पुस्तकालय विज्ञान विषय में बढ़ते रोजगार के अवसर इस अध्ययन क्षेत्र का समाज में महत्व को दर्शा रहे हैं। वित्त नियंत्रक आयुष जैन ने पुस्तकालय संसाधनों को समय के साथ अद्यतन करने की आवश्यकता का आव्हान किया। अध्यक्षता कर रहे कला एवं मानवीकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राज कुमार चतुर्वेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। विभागाध्यक्ष डॉ.अनिल शर्मा ने डॉ. एस.आर.रंगनाथन का जीवन परिचय देते हुए पुस्तकालय विज्ञान विषय में उनके अद्वितीय योगदान का विस्तृत उल्लेख किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन

ओबीसी सूची में ‘घांची’ और ‘तेली’ प्रविष्टियों को एक करने की मांग, उपनामों को भी शामिल करने की उठी आवाज भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया)...

डॉ. रंगनाथन के पुस्तकालय विज्ञान के सिद्धान्त वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी युग में भी प्रासंगिक है- प्रो.करूणेश सक्सेना

भीलवाड़ा: संगम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विभाग कला एवं मानविकी संकाय के तत्वावधान में भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर.रंगनाथन...

Related Articles

विद्यालय व दादू दयाल बगीची में 31 पौधे लगाए, संरक्षण का लिया संकल्प

फुलेरा (रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी)। आजादी के महा उत्सव की पूर्व संध्या पर...

34 साल पुराना इंतजार खत्म, शहरी सेवा शिविर में 1990 की फाइल का मौके पर निस्तारण

24 पट्टे, 9 निर्माण स्वीकृतियां और 6 नाम हस्तांतरण पत्र जारी फुलेरा...

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

धौलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर...

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

धौलपुर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत...