Home राजस्थान सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की होगी नेत्र जांच, 75 हजार जरूरतमंद बच्चों को मिलेंगे चश्मे, गत वर्ष 71 हजार से अधिक बच्चों को चश्मे वितरित किए गए
राजस्थान

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की होगी नेत्र जांच, 75 हजार जरूरतमंद बच्चों को मिलेंगे चश्मे, गत वर्ष 71 हजार से अधिक बच्चों को चश्मे वितरित किए गए

Share
Share

धौलपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विशेष नेत्र जांच की जाएगी। जिसमें लगभग 75 हजार जरूरतमंद विद्यार्थियों को चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए है।

खींवसर ने कहा कि बच्चों की आंखों की समय पर जांच और दृष्टि संबंधी समस्याओं का शुरुआती स्तर पर ही उपचार अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई कमजोर दृष्टि के कारण प्रभावित नहीं हो।

प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि गत वर्ष भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर सरकारी विद्यालयों के बच्चों की आंखों की जांच करवाई गई थी और 71 हजार से अधिक बच्चों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया था,ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से सरकारी विद्यालयों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके)टीमों द्वारा विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। विद्यालय स्तर पर शिक्षकों द्वारा शाला दर्पण पर उपलब्ध विद्यार्थियों के डाटा के आधार पर नेत्र जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों की प्रारंभिक जांच में दृष्टि संबंधी समस्या सामने आएगी, उनकी आगे की नेत्र जांच सीएससी स्तर पर ऑप्थेल्मिक असिस्टेंट के माध्यम से कराई जाएगी। प्रदेश में 382 सीएससी पर ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट कार्यरत हैं।

मिशन निदेशक, एनएचएम डॉ. जोगाराम ने बताया कि अभियान में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सीएससी पर नेत्र जांच के लिए पहुंचने वाले विद्यार्थियों की जांच किए बिना उन्हें वापस नहीं भेजा जाए। जांच के बाद जिन बच्चों को चश्मे की आवश्यकता होगी, उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुसार चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने निर्देश दिए गए है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती, मिठाई-पनीर-मावा व कुकिंग ऑयल के लिए नमूने

त्योहारी सीजन में खाद्य प्रतिष्ठानों पर सीएमएचओ डॉ मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई, मिठाई, पनीर, मावा एवं कुकिंग ऑयल के लिए गए नमूने,...

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की होगी नेत्र जांच, 75 हजार जरूरतमंद बच्चों को मिलेंगे चश्मे, गत वर्ष 71 हजार से अधिक बच्चों को चश्मे वितरित किए गए

धौलपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत...

Related Articles

रोजगार विभाग की उपलब्धियों का दिखा असर, 15,229 युवाओं का निजी संस्थानों में प्राथमिक चयन

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी संभागीय रोजगार कार्यालय जयपुर की संयुक्त निदेशक श्रीमती...

आरआर होम कॉलोनी में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी कनकपुरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित आरआर होम...

तिरंगे के रंग में रंगा भीलवाड़ा, जयकारों से गूंजा शहर

भाजपा के आह्वान पर चार मंडलों से निकली तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं...

आजादी की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा भीलवाड़ा

महाराणा प्रताप सभागार में गूंजे देशभक्ति गीत, छात्र-छात्राओं की जोशीली प्रस्तुतियों ने...