Home राजस्थान हर घर तिरंगा अभियान को लेकर परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान
राजस्थान

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

Share
Share

धौलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर की ओर से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आमजन, वाहन चालकों एवं यात्रियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना के साथ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की टीम ने रोडवेज बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित कीं। इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड परिसर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से संबंधित स्टिकर लगाए गए, वहीं वाहन चालकों से भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गई। वाहन चालकों के वाहनों पर अभियान के संदेश वाले स्टीकर लगाए गए, ताकि सड़क पर चलने वाले अधिक से अधिक वाहनों के माध्यम से आमजन तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंच सके। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने आमजन से अपील की कि 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे अभियान से जुड़कर अपने घर पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए राष्ट्रीय गौरव का पर्व है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना रखते हुए अभियान का हिस्सा बने। विभाग की ओर से अभियान को लेकर विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है और वाहन चालकों को भी अपने स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा गया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वाहन चालकों से बातचीत कर उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, निर्धारित नियमों के अनुरूप तिरंगा फहराने और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस दौरान वाहन चालकों ने भी अभियान में सहयोग करने और अपने वाहनों पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के स्टीकर लगाने में उत्साह दिखाया।

विभाग की ओर से बताया गया कि आने वाले दिनों में भी अभियान के तहत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंडों एवं परिवहन से जुड़े क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी। उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन

ओबीसी सूची में ‘घांची’ और ‘तेली’ प्रविष्टियों को एक करने की मांग, उपनामों को भी शामिल करने की उठी आवाज भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया)...

डॉ. रंगनाथन के पुस्तकालय विज्ञान के सिद्धान्त वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी युग में भी प्रासंगिक है- प्रो.करूणेश सक्सेना

भीलवाड़ा: संगम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विभाग कला एवं मानविकी संकाय के तत्वावधान में भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर.रंगनाथन...

Related Articles

विद्यालय व दादू दयाल बगीची में 31 पौधे लगाए, संरक्षण का लिया संकल्प

फुलेरा (रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी)। आजादी के महा उत्सव की पूर्व संध्या पर...

34 साल पुराना इंतजार खत्म, शहरी सेवा शिविर में 1990 की फाइल का मौके पर निस्तारण

24 पट्टे, 9 निर्माण स्वीकृतियां और 6 नाम हस्तांतरण पत्र जारी फुलेरा...

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

धौलपुर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत...

गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व सेवाओं को लेकर फील्ड स्टाफ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आमुखीकरण

धौलपुर। जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य...