Home राजस्थान फुलेरा में गूंजी भारत माता की जय, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
राजस्थान

फुलेरा में गूंजी भारत माता की जय, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Share
Share

फुलेरा विधानसभा के पूर्व विधायक निर्मल कुमावत निर्देशन अनुसार भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण ने फुलेरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को फुलेरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पांच बत्ती चौराहा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा ज्योतिबा फुले सर्किल तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से माहौल देशभक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, फुलेरा मंडल अध्यक्ष प्रणव अग्रवाल, जिला प्रवक्ता रतन राजोरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य आलोक तिवाड़ी, राजेन्द्र सुरपुरा, कार्यक्रम संयोजक श्याम सैनी, मुकेश गहनोलिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का संदेश दिया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संकल्प लेते हुए स्वतंत्रता दिवस को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन

ओबीसी सूची में ‘घांची’ और ‘तेली’ प्रविष्टियों को एक करने की मांग, उपनामों को भी शामिल करने की उठी आवाज भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया)...

डॉ. रंगनाथन के पुस्तकालय विज्ञान के सिद्धान्त वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी युग में भी प्रासंगिक है- प्रो.करूणेश सक्सेना

भीलवाड़ा: संगम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विभाग कला एवं मानविकी संकाय के तत्वावधान में भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर.रंगनाथन...

Related Articles

विद्यालय व दादू दयाल बगीची में 31 पौधे लगाए, संरक्षण का लिया संकल्प

फुलेरा (रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी)। आजादी के महा उत्सव की पूर्व संध्या पर...

34 साल पुराना इंतजार खत्म, शहरी सेवा शिविर में 1990 की फाइल का मौके पर निस्तारण

24 पट्टे, 9 निर्माण स्वीकृतियां और 6 नाम हस्तांतरण पत्र जारी फुलेरा...

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर परिवहन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

धौलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर...

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

धौलपुर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत...