Home राजस्थान मुहाना थाना अधिकारी मुलजिम को पकड़ने की तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
राजस्थान

मुहाना थाना अधिकारी मुलजिम को पकड़ने की तत्परता दिखाते हुए 12 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share
Share

बकाया पैसों के विवाद में युवक की हत्या, मुहाना पुलिसकर्मी ने अहम भूमिका निभाई

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज IPS के निर्देशन में मुहाना थाना पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महज 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बकाया पैसों के विवाद में युवक की हत्या की गई थी।

पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 को परिवादी सुरेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई सचिन कुमार टाइल लगाने का काम करता था और महाराष्ट्र में काम करने के लिए जाने वाला था। ट्रेन नहीं मिलने के कारण वह जयपुर में रुक गया। इसी दौरान रिंग रोड पर ठेकेदार से काम के पैसों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि ठेकेदार व उसके साथियों ने सचिन के सिर पर सरिये से वार कर उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और वारदात के बाद आरोपियों के आने-जाने वाले रास्तों की जांच की तथा 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें डिटेन किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का दोस्त हैप्पी रिंग रोड के पास किराए के कमरे में रहता था। 16 अगस्त को सचिन अपने दोस्त हैप्पी के कमरे पर आया था। दोनों ने साथ शराब पी। इसी दौरान हैप्पी ने सचिन को बताया कि ठेकेदार बुधराम उसके पुराने बकाया पैसे नहीं दे रहा है। इसके बाद दोनों ठेकेदार के पास बकाया राशि लेने पहुंचे, जहां कहासुनी हो गई। आरोप है कि बुधराम व उसके साथियों ने सचिन के साथ लाठी-सरियों से मारपीट की। गंभीर चोट लगने के कारण सचिन की मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में कृष्ण पुत्र रमेश्वर, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम अजमेरी, थाना श्रीमाधोपुर, जिला सीकर तथा बुधराम पुत्र स्वर्गीय बंशीधर शर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम अजमेरी, थाना श्रीमाधोपुर, जिला सीकर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी वर्तमान में रिंग रोड अभयपुरा क्षेत्र में हार्दिक टाइल्स के गोदाम में काम करते थे।

मुहाना थाना पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

तिरंगे को सलाम वीर शहीदों को नमन बीटा-1 में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बीटा-1 आरडब्ल्यूए ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस तिरंगे को दी सलाम ग्रेटर नोएडा बीटा-1 आरडब्ल्यूए द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति...

तिरंगे के रंग में रंगा भीलवाड़ा, जयकारों से गूंजा शहर

भाजपा के आह्वान पर चार मंडलों से निकली तिरंगा यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा; विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सिंधी समाज का...

Related Articles

हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

धौलपुर। इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के 1501वें जन्मदिवस के...

करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

धौलपुर। के ओडेला रोड पर मंगलवार दोपहर करंट की चपेट में आने...

अपने मकान के होते हुए किराए पर रहना आमजन मजबूर हो रहा है का दर्द बया कर रहा है चीख -चीख कर कह रहा है

धौलपुर। जिले में बारिश से कॉलोनी वासी परेशान स्कूल जाने वाले बच्चों...