Home राजस्थान सांभरलेक में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
राजस्थान

सांभरलेक में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Share
Share

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सांभरलेक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध पेजा पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा राजस्थान के निर्देश पर अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा, वृत्ताधिकारी सांभरलेक मुकेश कुमार जोशी के सुपरविजन में थाना प्रभारी सांभरलेक राममिलन मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने 17 अगस्त को कोर्ट रोड तिराहा सांभरलेक के पास अवैध रूप से पेजा पत्थर का परिवहन करते हुए पप्पूराम गुर्जर (30) निवासी भिरावता, थाना सांभरलेक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की गई, जिसमें अवैध पेजा पत्थर भरा हुआ था।

पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों के खिलाफ भी धारा 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं।
पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

चातुर्मास में दादू आश्रम फुलेरा में गूंज रही दादूवाणी, कथा-सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। श्री दादू आश्रम फुलेरा में चातुर्मास के दौरान दादूवाणी कथा, सत्संग एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव...

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी उप शाखा के चुनाव सम्पन्न

धौलपुर। राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बाड़ी शाखा की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव संघ पूर्व प्रांतीय महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य...

Related Articles

सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगी रोक, फोटो-वीडियोग्राफी के लिए भी लेनी होगी अनुमति

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी राजस्थान में सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं और खामियों...

देशभक्ति और संगीत के सुरों से सजी “जश्न-ए-आजादी” की यादगार शाम

धौलपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “गीत गाता चल परिवार”, धौलपुर द्वारा...

बजरंग दल ने बनाया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

धौलपुर। विभाजन स्मृति और देश की एकता पर जोर देते हुए बजरंग...