Home राजस्थान सांभरलेक पुलिस की एरिया डोमिनेशन अभियान में कार्रवाई, स्थाई वारंटी सहित 5 गिरफ्तार
राजस्थान

सांभरलेक पुलिस की एरिया डोमिनेशन अभियान में कार्रवाई, स्थाई वारंटी सहित 5 गिरफ्तार

Share
Share

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। जयपुर ग्रामीण पुलिस के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत सांभरलेक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस थाना सांभरलेक की टीमों ने अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 1 स्थाई वारंटी और 3 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही धारा 170 बीएनएसएस के तहत एक गैरसायलान को भी गिरफ्तार किया गया। अभियान में कुल 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़, अवैध मादक पदार्थ, अवैध खनन-परिवहन, अवैध शराब तथा आर्म्स एक्ट में कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा एवं वृत्ताधिकारी सांभरलेक मुकेश कुमार जोशी के निकट सुपरविजन में तथा थाना प्रभारी सांभरलेक राममिलन मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों ने अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर सफलता हासिल की। गिरफ्तार स्थाई वारंटी ओमप्रकाश पुत्र मलाराम, उम्र 42 वर्ष, जाति विश्नोई, निवासी जावड़ा, हाल मेड़ता रोड, जिला नागौर बताया गया है।

जयपुर ग्रामीण पुलिस की ओर से वांछित अपराधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

धौलपुर चुनाव के दौरान लाउडस्पीकर पर पूर्ण प्रतिबंध रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले में निर्वाचन गतिविधियां प्रारम्भ हो गई...

सैंपऊ पुलिस ने चोरी हुआ मंगलसूत्र 24 घंटे में किया बरामद

धौलपुर। जिले की सैंपऊ पुलिस ने मंगलसूत्र चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 2 महिला...

Related Articles

फुलेरा में ‘पैराशूट लैंडिंग’ पर भड़के फुलेरा के मतदाता

वार्ड का लाल ही बनेगा पार्षद, बाहरी थोपा तो जमानत जब्त” फुलेरा।...

राजस्थान में अधिवक्ताओं पर हमलों के विरोध में उठी आवाज

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की...

धौलपुर में रक्षाबंधन की धूम, राखियों से गुलजार हुए बाजार

धौलपुर। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर धौलपुर के बाजार पूरी तरह सज...