Home राजस्थान धौलपुर नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने बढ़ाई संगठनात्मक सक्रियता, जयवीर पोसवाल और सत्येंद्र पाराशर बने धौलपुर से सह संयोजक
राजस्थान

धौलपुर नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने बढ़ाई संगठनात्मक सक्रियता, जयवीर पोसवाल और सत्येंद्र पाराशर बने धौलपुर से सह संयोजक

Share
Share

धौलपुर। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने धौलपुर नगर परिषद क्षेत्र में संगठनात्मक जिम्मेदारियों का विस्तार किया है। संभाग प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी तथा जिला प्रभारी संगठन सत्येंद्र गोयल के निर्देशन में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जयवीर पोसवाल को धौलपुर नगर निकाय चुनाव का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। पूर्व में जगमोहन बघेल को चुनाव संयोजक एवं किशन पंडित को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा चुनावी तैयारियों में तेजी लाने के उद्देश्य से सत्येंद्र पाराशर एवं जयवीर पोसवाल को सह प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा नेतृत्व का लक्ष्य नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा संगठन को पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतारना है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजveer राजावत, पूर्व जिला प्रमुख दुर्ग सिंह अंधन, जिला उपाध्यक्ष मुकेश हनुमानpura , एससी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रामभरोसी जाटव, भोगीराम जाटव, पूर्व सरपंच बहादुर सिंह जाट सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्णय का स्वागत किया। सत्येंद्र पाराशर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाया जाएगा। संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर नगर परिषद चुनाव में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य किया जाएगा। जयवीर पोसवाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए वे आभार व्यक्त करते हैं। संगठन की रीति-नीति और पार्टी की भावना के अनुरूप सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर धौलपुर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जयपुर जिले के सांभरलेक में शाकम्बरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के रक्तदान शिविर में 113 यूनिट रक्त संग्रहित

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नीतू सबनानी ने पत्रकारों को बताया समाज सेवा प्रभाग (RERF) जयपुर जिले के सांभरलेक शाकंभरी कॉलोनी पर ब्रह्माकुमारीज के...

Related Articles

आगामी नगर निकाय चुनाव एवं त्यौहारों को लेकर बाड़ी कोतवाली थाने में CLG बैठक आयोजित

धौलपुर। बाड़ी आगामी नगर निकाय चुनाव एवं विभिन्न त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण...

बहुमत के साथ कांग्रेस का नगर परिषद में बोर्ड बनेगा- प्रभारी रवीन बुडानिया

धौलपुर। निकाय चुनाव प्रभारी ने टिकट आवेदनकर्ताओं से किया सीधा संवाद निकाय...

जल भराव से बिगड़े हालात, 25 परिवारों का आवागमन बाधित

धौलपुर। जिले के मांगरोल गांव में पिछले लगभग डेढ़ महीने से पोखर...

भवा साहब का बाग में हुई रात्रि में ताला तोड़कर नकबजनी के मामले का खुलासा,नकबजनी मामले में शामिल शातिर 3 आरोपी गिरफ्तार

धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस...