धौलपुर। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देषानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में स्वच्छ, पारदर्षी निर्वाचन सुनिष्चित करने व मताधिकार का प्रयोग करने के सम्बंध में जागरूकता लाने हेतु जिला नोडल अधिकारी स्वीप के निर्देषन में स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा 27 अगस्त को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में स्वीप गतिविधियॉ करायी गयीं जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं व स्टॉफ को मतदाता शपथ दिलवाई एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुऐ लोकतांत्रिक प्रकिया में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आहृान किया तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को मतदान के साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए तथा छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता नारे लागाते हुये रैली निकालकर आमजन को मतदाता जागरूकता का संदेष दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा द्वारा छात्रों को आदर्ष मतदान के विषय में बताया गया एवं सफल लोकतंत्र के लिये प्रत्येक मतदाता का जागरूक होना जरूरी है जो बिना भय, जातिवाद, प्रभोलन, दबाव से भयमुक्त होकर मतदान कर सकें जिससे एक योग्य जनप्रतिनिधि चुना जा सके। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं में मतदान के प्रति सकारात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शत्र-प्रतिषत मतदान का संदेष आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। जिला निर्वाचन स्वीप सदस्यों के द्वारा जिले में चलने वाली मतदाता जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी व बताया कि लोकतंत्र में मतदान तथा एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र की मजवूती में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका है मतदान नागरिकों का अधिकार होने के साथ लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। इस दौरान स्थानीय विद्यालय के उपस्थित स्टाफ व जिला स्वीप टीम के सदस्यों तथा छात्रों ने लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा बनाये रखने व निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
Leave a comment