Home राजस्थान दूदू विधानसभा में 31 अगस्त को मनाया जाएगा डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा का 57वां जन्मदिन
राजस्थान

दूदू विधानसभा में 31 अगस्त को मनाया जाएगा डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा का 57वां जन्मदिन

Share
Share

जनसेवा, गौसेवा, रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण के होंगे आयोजन, पोस्टर का हुआ विमोचन

दूदू। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का 57वां जन्मदिवस इस बार जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित रहेगा। 31 अगस्त को मौजमाबाद स्थित जाजुन्दा फार्म हाउस में गौसेवा, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित निवास पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं उनकी धर्मपत्नी द्वारा किया गया। पोस्टर विमोचन के दौरान भाजपा युवा नेता रमेश जाजुन्दा, रामचरण रोज, कमलेंद्र सिंह जाखड़, शिवराज जाजुन्दा, गजेंद्र बोदल्या, रामनारायण कारवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे से गौसेवा, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जन्मदिवस को जनकल्याण से जोड़ते हुए टीम डॉ. प्रेमचंद बैरवा द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
टीम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के कोऑर्डिनेटर शिवराज जाजुन्दा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के जन्मदिवस को जनसेवा के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टर विमोचन के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
टीम की ओर से आमजन से रक्तदान, गौसेवा, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर जनसेवा के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

संभागीय आयुक्त ने वीसी के माध्यम से ली नगरीय निकाय आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक

धौलपुर। संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के जिला...

एसडीआरएफ ने पार्वती नदी में डूबे 30 वर्षीय युवक के षव को किया बरामद

धौलपुर। 25 अगस्त को दोपहर 12ः20 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला धौलपुर से पुलिस थाना मनियां के अन्तर्गत सखवाडा रपट के समीप पार्वती...

Related Articles

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

धौलपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य...

पापा, वे नहीं बदले…,रक्षाबंधन से एक दिन पहले फोन पर रोई बेटी, सुबह खून से लथपथ मिला शव

धौलपुर। जिले में रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले बहन की हत्या...

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया ‘रक्षा का वचन’, बहनों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया “रक्षा का वचन”,जिलेभर के थानों में...

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने को लेकर धौलपुर पुलिस का फ्लैग मार्च

धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण,...