Home उत्तराखंड CM धामी ने व्यापारियों से किया संवाद, बोले- व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़
उत्तराखंड

CM धामी ने व्यापारियों से किया संवाद, बोले- व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

Share
Share

हल्द्वानी: राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं मंडल के व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया. मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की समस्याएं और सुझाव सुने और उनके समाधान का भरोसा दिया. उन्होंने कहा व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को सरल बनाने के साथ निवेश और रोजगार को बढ़ावा दे रही है. सीएम ने बताया कि प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं. जिनसे करीब 1.27 लाख युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है.

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर प्रदेश में व्यापार और औद्योगिक विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं. राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के बाद आईटीसी फॉर्च्यून में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न व्यापार मंडलों और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे. व्यापारियों ने जीएसटी से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने, मंडी शुल्क, अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या, लीज नवीनीकरण, औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे उठाए.इसके अलावा युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत पर भी चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. छोटे दुकानदार से लेकर बड़े उद्यमी तक प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा सरकार व्यापारियों और उद्यमियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और सुरक्षित, पारदर्शी तथा सरल कारोबारी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कोविड काल का जिक्र करते हुए कहा कि संकट के समय किराना और रिटेल कारोबारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों तक राशन और जरूरी सामान पहुंचाया. उन्होंने व्यापारी वर्ग को देश और प्रदेश का मजबूत स्तंभ बताते हुए उन्हें “ब्रांड इंडिया” का सच्चा राजदूत भी बताया.

सीएम धामी ने कहा कि राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को आसान बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत किया गया है. वर्तमान में 26 प्रमुख विभागों की 206 से अधिक सेवाएं सिंगल विंडो पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं. निवेशकों और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “निवेश मित्र” की व्यवस्था भी की गई है. मुख्यमंत्री ने बताया पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं. जिनसे करीब 1.27 लाख युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है. सरकार का लक्ष्य उद्योगों को बाधा नहीं बल्कि सहयोगी वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि नए उद्योग स्थापित हों और रोजगार के अवसर बढ़ें.

युवाओं को उद्यमिता की ओर बढ़ाने के लिए उत्तराखंड स्टार्टअप नीति और 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड का भी जिक्र मुख्यमंत्री ने किया. उन्होंने कहा सरकार चाहती है कि पर्वतीय क्षेत्रों का युवा अपने गांव में रहकर भी देश-दुनिया के बाजार के लिए कारोबार खड़ा कर सके. स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने के लिए “वन डिस्ट्रिक्ट, टू प्रोडक्ट” जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “मेड इन उत्तराखंड” को देश और दुनिया में मजबूत ब्रांड बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सचिव रेखा यादव ने ग्राम गडरपुरा में विधिक सहायता क्लिनिक का किया उद्घाटन, ग्रामीणों को निशुल्क विधिक सेवाओं की दी जानकारी

धौलपुर। सचिव रेखा यादव ने 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत गांव गडरपुरा ग्राम पंचायत सनोरा तहसील बाड़ी जिला धौलपुर में स्थित राजकीय...

विद्युत उपभोक्ता हित में 50 किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शनों के लिए प्रक्रिया हुई आसान

विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अनापत्ति प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता से छूट, स्व-घोषणा के आधार पर कनेक्शन की सुविधा लखनऊ, 27 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश...

Related Articles

रुद्रनाथ धाम के कपाट 17 अक्टूबर को होंगे बंद, 19 किमी पैदल पहुंच रहे श्रद्धालु

चमोली: उच्च हिमालय में स्थित चतुर्थ केदार के रूप में विख्यात रुद्रनाथ मंदिर...

आज हल्द्वानी आएंगे CM धामी, उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय नैनीताल दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री...

मौलाना के बयान पर सीएम धामी का सख्त संदेश, कानून से ऊपर कोई नहीं

रुद्रपुर: त्रिशूल चौक पर जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण को...

उत्तराखंड में नए सिरे से बनेगी EV पॉलिसी, दूसरे राज्यों की योजनाओं का होगा अध्ययन

देहरादून: प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिए जाने को लेकर ईवी पॉलिसी,...