Home उत्तराखंड आज हल्द्वानी आएंगे CM धामी, उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास
उत्तराखंड

आज हल्द्वानी आएंगे CM धामी, उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन और शिलान्यास

Share
Share

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय नैनीताल दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री गौलापार पहुंचकर उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद हल्द्वानी में व्यापार एवं उद्योग बंधुओं के साथ संवाद करेंगे. मुख्यमंत्री शहर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे और शाम को एफटीआई हैलीपैड से देहरादून रवाना होंगे.

गौर हो कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश का पहला खेल यूनिवर्सिटी की सौगात मिलेगी. हल्द्वानी गौलापार में बने खेल विश्वविद्यालय से प्रदेश के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा. खेल यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के लिए गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन होगा, जिसके लिए पूर्व में ही तैयारियां पूरी कर ली गई थी. वहीं खेल विश्वविद्यालय के लिए कुलपति समेत 94 पदों को भी स्वीकृति मिल गई है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 29 अगस्त यानि आज एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रुद्रपुर के डीपीएस स्कूल मैदान से हेलीकॉप्टर के जरिए गौलापार के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम हैलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री 12 बजकर 10 मिनट पर कार से उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे और पांच मिनट बाद विश्वविद्यालय परिसर पहुंचेंगे.

यहां दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 2 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रतिभाग करेंगे. इस दौरान उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के भूमि-पूजन और शिलान्यास के साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे क्रीड़ा विश्वविद्यालय से कार द्वारा हल्द्वानी के आईटीडीसी फॉर्च्यून के लिए रवाना होंगे. यहां दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक व्यापार और उद्योग बंधुओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इस दौरान मुख्यमंत्री उद्योग और व्यापार जगत से जुड़े लोगों से संवाद करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री आईटीडीसी फॉर्च्यून से आनंद बाग, जिला सहकारी बैंक के पास पहुंचेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे. शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आनंद बाग से मुखानी स्थित साउथ एन्क्लेव-4, फार्म नंबर-03 के लिए रवाना होंगे. यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 4 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री एफटीआई हैलीपैड के लिए रवाना होंगे.मुख्यमंत्री शाम 4 बजकर 40 मिनट पर एफटीआई हैलीपैड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे. दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

देवछठ मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

धौलपुर। जिला मुख्यालय पर स्थित मचकुण्ड सरोवर पर लगने वाले देवछठ मेला की तैयारियों के लिए जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता...

एसडीआरएफ ने पुलिस थाना कौलारी के अन्तर्गत बरसाती नाले में बहे 45 वर्षीय व्यक्ति के शव को किया बरामद

धौलपुर। 5 सितम्बर को दोपहर 2ः20 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला धौलपुर से पुलिस थाना कौलारी के अन्तर्गत बरसाती नाले में एक व्यक्ति...

Related Articles

उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं को दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे...

माउंट किलिमंजारो फतह कर देहरादून पहुंचे रियांश-प्रिशा, CM धामी ने दी बधाई

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित...

CM धामी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 11 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

देहरादून: उत्तराखंड के 11 हजार छात्र छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा...

उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार: CM धामी ने 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास एवं निर्माण कार्यों के...