दूदू। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। दूदू विधानसभा क्षेत्र में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को निरस्त करने की मांग को लेकर किसानों का आक्रोश सामने आया। किसान महापंचायत के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर एक्सप्रेस-वे को तत्काल निरस्त करने की मांग की।
किसानों ने कहा कि ग्रीन फील्ड हाईवे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही पांच हल्का पटवार मंडलों के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ अब तक नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई गई।
किसानों ने बताया कि दूदू विधानसभा क्षेत्र में बारिश की कमी के कारण फसलें प्रभावित हुई हैं। कई जगह फसलों में रोग लगने के साथ ही फसलें पूरी तरह नष्ट होने की स्थिति में पहुंच गई हैं। किसानों ने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गिरदावरी करवाकर फसल खराबे का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
इस दौरान किसान महापंचायत के कार्यकर्ता ओमप्रकाश, छोटू मेहरिया, अभिषेक, नंदराम और शिवजीराम सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
Leave a comment