Home राजस्थान रक्षाबंधन पर विशेष बच्चों के बीच पहुंचे कलेक्टर संदेश नायक
राजस्थान

रक्षाबंधन पर विशेष बच्चों के बीच पहुंचे कलेक्टर संदेश नायक

Share
Share

बालिकाओं से बंधवाया रक्षा सूत्र, मिठाई व उपहार भेंट कर बढ़ाया हौसला

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जिला कलेक्टर संदेश नायक ने जामडोली स्थित राजकीय मानसिक विमंदित गृह बालिका विंग पहुंचकर आवासरत बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कलेक्टर ने बालिकाओं से रक्षा सूत्र बंधवाकर उन्हें मिठाई एवं उपहार भेंट किए।
इस दौरान बालक-बालिकाओं ने संगीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलेक्टर संदेश नायक ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और प्रस्तुतियों की सराहना की।
अधीक्षक बालिका विंग विद्या चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर समय-समय पर गृह के दिव्यांग बालक-बालिकाओं से स्नेह के नाते मुलाकात कर त्योहार एवं परिवार की खुशियां साझा करते हैं। साथ ही, आवश्यकता के अनुसार उन्हें सहयोग भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निदेशक मनोज शर्मा, अधीक्षक मानसिक विमंदित गृह बालक विंग जितेंद्र कुमार सेठी सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

देवछठ मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

धौलपुर। जिला मुख्यालय पर स्थित मचकुण्ड सरोवर पर लगने वाले देवछठ मेला की तैयारियों के लिए जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता...

एसडीआरएफ ने पुलिस थाना कौलारी के अन्तर्गत बरसाती नाले में बहे 45 वर्षीय व्यक्ति के शव को किया बरामद

धौलपुर। 5 सितम्बर को दोपहर 2ः20 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला धौलपुर से पुलिस थाना कौलारी के अन्तर्गत बरसाती नाले में एक व्यक्ति...

Related Articles

नगर निकाय चुनाव 2026 : प्रथम चरण के मतदान को लेकर धौलपुर पुलिस के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण,...

कॉलेज विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन

धौलपुर। कॉलेज विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, रोजगारपरक कौशल एवं व्यक्तित्व विकास को...