Home राजस्थान जयपुर ग्रामीण में 19 नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, चुनावी सरगर्मी तेज
राजस्थान

जयपुर ग्रामीण में 19 नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया शुरू, चुनावी सरगर्मी तेज

Share
Share

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर जयपुर जिले में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के 19 नगरीय निकायों में चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है। नामांकन शुरू होते ही विभिन्न वार्डों में चुनावी दावेदारों और राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है।
जयपुर जिले के जयपुर, चौमूं, शाहपुरा, बगरू, बस्सी, चाकसू, दूदू, जमवारामगढ़, जॉबनेर, कालाडेरा, कानोता, किशनगढ़-रेनवाल, खेजरोली, मनोहरपुर, नारायणा, फागी, फुलेरा, सांभर तथा वाटिका सहित संबंधित नगरीय निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया और तेज होने की संभावना है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी तथा चुनाव मैदान में अंतिम रूप से डटे प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।

पारदर्शी एवं व्यवस्थित चुनाव प्रक्रिया पर जोर

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर संदेश नायक के निर्देशन में नामांकन प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। निर्वाचन अधिकारियों एवं कार्मिकों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही वार्ड स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। संभावित प्रत्याशी जनसंपर्क में जुट गए हैं और टिकट की दौड़ में शामिल दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हैं। आने वाले दिनों में चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

संभागीय आयुक्त ने वीसी के माध्यम से ली नगरीय निकाय आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक

धौलपुर। संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के जिला...

एसडीआरएफ ने पार्वती नदी में डूबे 30 वर्षीय युवक के षव को किया बरामद

धौलपुर। 25 अगस्त को दोपहर 12ः20 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम जिला धौलपुर से पुलिस थाना मनियां के अन्तर्गत सखवाडा रपट के समीप पार्वती...

Related Articles

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्यवाही खाद्य पदार्थों के लिए नमूने

धौलपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य...

पापा, वे नहीं बदले…,रक्षाबंधन से एक दिन पहले फोन पर रोई बेटी, सुबह खून से लथपथ मिला शव

धौलपुर। जिले में रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले बहन की हत्या...

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया ‘रक्षा का वचन’, बहनों से बंधवाई राखी

रक्षाबंधन पर धौलपुर पुलिस ने निभाया “रक्षा का वचन”,जिलेभर के थानों में...

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने को लेकर धौलपुर पुलिस का फ्लैग मार्च

धौलपुर। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण,...