Home राजस्थान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के खंड अध्यक्ष बने जीतेंद्र कंसाना 
राजस्थान

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान के खंड अध्यक्ष बने जीतेंद्र कंसाना 

Share
Share

धौलपुर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर खंड बाड़ी की साधारण सभा का आयोजन शहर के किला परिसर स्थित राउमावि में नवनीत प्रिय त्रिपाठी के आतिथ्य में किया गया जिसमे संत रविदास की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनके जीवन व्यक्तित्व और सामाजिक समरता के संदेश पर उद्बोधन और संगठन की कार्यप्रणाली और विधान से अवगत कराया गया। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का संगठनात्मक परिचय,गतिविधियों को गति देने,संगठन को अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं में दायित्व बोध विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया एवं आगामी जिला शैक्षिक सम्मेलन के आयोजन से संबंधित चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर प्रसाद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित कर बताया कि संगठन के कार्य को निस्वार्थ भाव से करने पर ही कार्यकर्ता की पहचान है। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों द्वारा आगामी तीन सत्र के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें खंड अध्यक्ष जीतेन्द्र कंसाना,खंड मंत्री मनीष पचौरी,महिला मंत्री सुमन चाहर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा,उपाध्यक्ष राजेश गुर्जर,रीना शर्मा,कोषाध्यक्ष नवनीत पाराशर,अध्यापक सदस्य जितेंद्र यादव,महेश कुमार,वरिष्ठ अध्यापक सदस्य,धीरज चंसौरिया,प्राध्यापक सदस्य पिंकी शर्मा, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि दिलीप चाहर,शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि हनुमान प्रसाद पड़ीरवाल,महिला शिक्षक प्रतिनिधि मेघा मित्तल,संस्कृत शिक्षा सदस्य मुकेश पारीक,प्रयोगशाला सहायक प्रतिनिधि करुणा,पुस्तकालय अध्यक्ष प्रतिनिधि कमलेश शर्मा,सेवानिवृत्त शिक्षक प्रतिनिधि अशोक कुमार शर्मा,प्रबोधक सदस्य रवि सिकरवार,कम्प्यूटर शिक्षक प्रतिनिधि विष्णु कुमार शर्मा,पंचायत शिक्षक सदस्य अशोक कुमार शर्मा का बनाया गया। इस अवसर पर सुनील शुक्ला,बृजलाल मुरली,इरशाद खान,राजेश कुमार,अतर सिंह गुर्जर सहित संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

सचिव रेखा यादव ने ग्राम गडरपुरा में विधिक सहायता क्लिनिक का किया उद्घाटन, ग्रामीणों को निशुल्क विधिक सेवाओं की दी जानकारी

धौलपुर। सचिव रेखा यादव ने 60 दिवसीय मेगा अभियान के तहत गांव गडरपुरा ग्राम पंचायत सनोरा तहसील बाड़ी जिला धौलपुर में स्थित राजकीय...

विद्युत उपभोक्ता हित में 50 किलोवाट तक के विद्युत कनेक्शनों के लिए प्रक्रिया हुई आसान

विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अनापत्ति प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता से छूट, स्व-घोषणा के आधार पर कनेक्शन की सुविधा लखनऊ, 27 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश...

Related Articles

फुलेरा नगर पालिका वार्ड 24 से जितेंद्र अग्रवाल ने ठोकी ताल, समर्थकों के साथ भरे नामांकन कांग्रेस के भावी उम्मीदवार

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। नगर पालिका चुनाव को लेकर फुलेरा में चुनावी...

धौलपुर में दर्दनाक हादसा, देवस्थान के कुंड में डूबने से चार भाई-बहनों की मौत

धौलपुर। जिले के आंगई थाना क्षेत्र के बिरजा गाँव में रविवार सुबह...