Home राजस्थान फुलेरा पालिका चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को बगावत का झटका!
राजस्थान

फुलेरा पालिका चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को बगावत का झटका!

Share
Share

टिकट वितरण से नाराज 25 वार्डों के निर्दलीय प्रत्याशी एक मंच पर

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगर पालिका चुनाव को लेकर फुलेरा में सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा और कांग्रेस के टिकट वितरण से नाराज स्थानीय दावेदारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने का ऐलान किया है। 25 वार्डों के निर्दलीय प्रत्याशियों ने एकजुट होकर दोनों प्रमुख दलों के सामने चुनौती खड़ी करने का दावा किया है।
निर्दलीय प्रत्याशियों का आरोप है कि वर्षों से पार्टी के लिए मेहनत करने वाले स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहरी चेहरों को टिकट दिया गया। टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी खुलकर सामने आ रही है।
निर्दलीयों ने कहा कि अब चुनाव पार्टी के टिकट से नहीं, बल्कि वार्ड की जनता और स्थानीय मुद्दों के आधार पर लड़ा जाएगा। उन्होंने साफ संदेश दिया—
“टिकट नेता देते हैं, लेकिन असली टिकट जनता देती है।”
25 वार्डों में निर्दलीयों की एकजुटता से भाजपा-कांग्रेस की चुनावी रणनीति प्रभावित होने की संभावना है। अब देखना होगा कि फुलेरा की जनता किसे अपना समर्थन देती है और क्या निर्दलीय प्रत्याशी दोनों प्रमुख दलों के समीकरण बिगाड़ पाते हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

CM धामी ने व्यापारियों से किया संवाद, बोले- व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

हल्द्वानी: राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं मंडल के व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया. मुख्यमंत्री...

ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ IAS जॉइंट प्रिजर्वेशन प्रोग्राम 2026

ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त 2026: इंडियन आर्थ्रोस्कोपी सोसाइटी के तत्वावधान तथा ग्रेटर नोएडा ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सहयोग से शनिवार को जयपी ग्रीन्स गोल्फ...

Related Articles

फुलेरा में मतदाता जागरूकता रैली, पीले चावल देकर मतदान का दिया निमंत्रण

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगर पालिका फुलेरा की ओर से मंगलवार को...

जयपुर ग्रामीण में निकाय चुनाव: नामांकन का दौर जारी, फुलेरा में 108 तो सांभर में 172 नामांकन दाखिल

जयपुर ग्रामीण। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशन में ताल्लुका विधिक सेवा समिति,जागरूकता अभियान

धौलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशन में ताल्लुका विधिक सेवा...

यूजीसी रॉल बैक को लेकर फूटा गुस्सा, मतदान का किया बहिष्कार

धौलपुर। राजाखेड़ा उपखंड के गांव सोमली में UGC काले कानून के खिलाफ...