Home राजस्थान यूजीसी रॉल बैक को लेकर फूटा गुस्सा, मतदान का किया बहिष्कार
राजस्थान

यूजीसी रॉल बैक को लेकर फूटा गुस्सा, मतदान का किया बहिष्कार

Share
Share

धौलपुर। राजाखेड़ा उपखंड के गांव सोमली में UGC काले कानून के खिलाफ युवाओ में गुस्सा फूट गया और ग्रामीणों ने आगामी चुनावों में किसी भी पार्टी को वोट न करने के लिए एकजुटता दिखाई जिसके साथ ही यूजीसी पर न बोलने वाले सवर्ण समाज के नेताओं का भी विरोध किया।राजाखेड़ा क्षेत्र के सोमली गांव में मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने भूमिया बाबा मंदिर पर एकत्रित होकर यूजीसी काले कानून के विरोध में पंचायत की।जिसमें रोहतान सिंह ने कहा कि यह कानून SC-ST वर्ग के लिए भी लाभदायक नहीं है और जनरल वर्ग पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है, जिसे जनरल कास्ट ने कभी मांगा ही नहीं था।ग्रामीणों का कहना है कि उनके समाज के नेता चाहे किसी भी पार्टी के हों, जब वो उनके साथ खड़े नहीं हैं तो हम भी वोट देने नहीं जाएंगे।गांव के सभी जाति-वर्ग के लोगों ने कानून का पूर्ण विरोध किया है उन्होंने कहा कि वोट या तो किसी निर्दलीय उम्मीदवार को देंगे या नोटा पर दबाएंगे, मांग पूरी न होने पर दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। यूजीसी को लेकर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी चिंगारी उठने लगी है। बैठक में उपस्थित राकेश डीलर, लोकेन्द्रसिंह, महेंद्र सिंह, मुन्ना लाल, शिवनारायण, मौती राम,लाखन सिंह, सीताराम,दिलीप, रामचंद्र,रिन्यू, डीके ठाकुर, भौला, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

CM धामी ने व्यापारियों से किया संवाद, बोले- व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

हल्द्वानी: राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं मंडल के व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया. मुख्यमंत्री...

ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ IAS जॉइंट प्रिजर्वेशन प्रोग्राम 2026

ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त 2026: इंडियन आर्थ्रोस्कोपी सोसाइटी के तत्वावधान तथा ग्रेटर नोएडा ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सहयोग से शनिवार को जयपी ग्रीन्स गोल्फ...

Related Articles

फुलेरा में मतदाता जागरूकता रैली, पीले चावल देकर मतदान का दिया निमंत्रण

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगर पालिका फुलेरा की ओर से मंगलवार को...

फुलेरा पालिका चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को बगावत का झटका!

टिकट वितरण से नाराज 25 वार्डों के निर्दलीय प्रत्याशी एक मंच पर...

जयपुर ग्रामीण में निकाय चुनाव: नामांकन का दौर जारी, फुलेरा में 108 तो सांभर में 172 नामांकन दाखिल

जयपुर ग्रामीण। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशन में ताल्लुका विधिक सेवा समिति,जागरूकता अभियान

धौलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशन में ताल्लुका विधिक सेवा...