धौलपुर। भगवान कृष्ण का जन्म भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था। ऐसे में इस बार कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को मनाई जाएगी। जिसके आयोजन को लेकर जहां विभिन्न मंदिरों पर तैयारियां की जा रही है वहीं शहर के बाजार भी सजकर गुलजार हो गए हैं लेकिन ऑनलाइन कारोबार में बाजार में दुकान लगाकर बैठे दुकानदारों को इस बार भी निराश किया है। दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन बिक्री के चलते अब महिलाएं घरों से कम निकल रही है जिससे उनके ग्राहकी प्रभावित हुई है। सरकार को ईश्वर ध्यान देना चाहिए।
शुक्रवार को मनाए जाने वाले कृष्ण जन्मोत्सव त्यौहार को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों पर तैयारी की जा रही हैं। दाऊजी महाराज मंदिर पर मटकी फोड़ प्रदर्शन भी होगा। जिसकी भी तैयारी चल रही है। वहीं शहर के पुराना बाजार कायस्थ पाड़ा,तुलसी वन रोड स्थित विभिन्न मंदिरों पर मंदिर पुजारी और मंदिर समिति से जुड़े लोग तैयारीयो में व्यस्त हैं। कल पूरे दिन त्यौहार की धूम रहेगी वहीं महिलाओं द्वारा भगवान कृष्ण के जन्म को लेकर व्रत रखा जाएगा जो रात 12 बजे तक चलेगा। जन्म होने के बाद ही महिलाएं मंदिर से आई प्रसादी से अपना व्रत पूर्ण करेंगी।
दुकानदार मनोज कुमार,केशव बंसल,लल्लू प्रसाद ने बताया कि इस बार कम ग्राहक ही बाजार में आ रहे हैं। खासकर की महिलाएं जो सबसे अधिक सामान खरीदती हैं। वह बाजार में कम दिखाई दे रही है। पिछले तीन दिन से दुकान पर बिक्री कम है। आज अंतिम दिन है कल जन्माष्टमी पर तो सभी व्यस्त हो जाएंगे ऐसे में शाम तक अच्छी बिक्री की उम्मीद की जा रही है। लल्लू अग्रवाल ने बताया कि लगातार ऑनलाइन कारोबार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में केवल त्योहार पर ही नहीं रोज की दुकानदारी पर भी असर पड़ रहा है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और कुछ नियम बनाने चाहिए। जिससे दुकान लगाकर बैठे दुकानदार और उनके परिवारों का भी पेट पालन होता रहे। सभी दुकानों पर नन्हे कान्हा के लिए विशेष मुकुट,मोर पंख,पीतांबर और पोशाक में सजाई गई है। राधा कृष्ण की डिजाइन वाली पोशाक, माला, बांसुरी और मटकी भी बाजार में उपलब्ध है।
Leave a comment