Home राजस्थान मेहंदी और रंगोली के रंगों से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
राजस्थान

मेहंदी और रंगोली के रंगों से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

Share
Share

धौलपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघावली खुर्द में मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ मतदान के महत्व एवं लोकतंत्र में मताधिकार की भूमिका का संदेश भी दिया।
प्रतियोगिता में विद्यालय की 38 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक मेहंदी एवं रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में श्रीमती प्रशंसा कुमारी एवं श्रीमती पूजा यादव, अध्यापिकाओं ने निर्णायक की भूमिका निभाई। निर्णायकों के निर्णय के अनुसार कुमारी वर्षा ने प्रथम, कक्षा 8 की रौनक ने द्वितीय तथा कक्षा 6 की रौनक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम में देवयानी शर्मा, महेंद्र कुमार, शिल्पा शर्मा, जयंत सिंह, प्रियंका शर्मा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगर की प्रधानाध्यापक श्रीमती बचन सिंह, अध्यापक सुखपाल सिंह सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्राम के मतदाता उपस्थित रहे। बूथ लेवल अधिकारी श्री महेंद्र सिंह एवं श्री जयंत सिंह भदौरिया ने उपस्थित ग्रामीणों एवं मतदाताओं को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए निष्पक्ष, निर्भीक एवं बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए “हर मत महत्वपूर्ण है” का संदेश देते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लिए सभी को जागरूक एवं प्रेरित किया।
कार्यक्रम में छात्राओं की रचनात्मक प्रस्तुतियों ने मेहंदी और रंगोली के रंगों के साथ लोकतंत्र एवं मतदान जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

टिकटों का खेल या मतदाताओं के भरोसे से खिलवाड़?

नगर निकाय चुनाव से पहले टिकट को लेकर बढ़ी हलचल, दावेदारों की दौड़ और सिफारिशों के बीच जनता के सवाल करतार सिंह की...

सांभरलेक वार्ड 04 में भाजपा-कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर विरोध के सुर तेज, योग्य प्रत्याशी की मांग

निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की चेतावनी, वार्डवासियों की बैठक में लिया गया अहम भूमिका सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। नगर पालिका चुनाव को लेकर सांभरलेक...

Related Articles

हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गवां में हुआ पौधरोपण

धौलपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के...

शिक्षा कौशल के क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय राजाखेड़ा एवं हुनर शक्ति फाउंडेशन के साथ हुआ एमओयू

धौलपुर। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ इंटर्नशिप रोजगारपरक कौशल से जोड़ने...

आज घर-घर जन्म लेंगे कान्हा, मंदिरो में हो रही कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी

धौलपुर। भगवान कृष्ण का जन्म भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी...