Home राजस्थान राजपूत छात्रावास में हुए फायरिंग मामले में थाना निहालगंज को मिली बड़ी सफलता, फायरिंग कर हत्या के प्रयास मामले में तीन माह से फरार 20 हजार रूपये का इनामी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
राजस्थान

राजपूत छात्रावास में हुए फायरिंग मामले में थाना निहालगंज को मिली बड़ी सफलता, फायरिंग कर हत्या के प्रयास मामले में तीन माह से फरार 20 हजार रूपये का इनामी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Share
Share

धौलपुर। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान आईपीएस के निर्देशानुसार वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर वैभव शर्मा आरपीएस व वृताधिकारी वृत्त शहर धौलपुर प्रदीप नेहरा आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में व थानाधिकारी थाना निहालगंज देवेन्द्र शर्मा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाना निहालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में करीब तीन माह से फरार चल रहे 20 हजार रूपये के इनामी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी प्रबल प्रताप को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 32 बोर पिस्टल एवं एक जिंदा राउंड 32 बोर बरामद किया गया। घटना दिनांक 15 जून 2026 को दिनेश परमार पुत्र स्वर्गीय श्री केदार सिंह जाति ठाकुर उम्र 60 साल निवासी लालोनी थाना कंचनपुर जिला धौलपुर ने थाना पर उपस्थित होकर एक रिपोर्ट पेश की। कि मेरा लड़का श्रीकृष्ण परमार राजपूत छात्रावास धौलपुर में रहकर पढ़ाई करता है। जिसने बताया कि दिनांक 14 जून 2026 को राजपूत छात्रावास में कमरे में बैठकर मोबाइल चला रहा था। तभी प्रबल उर्फ प्रदीप परमार एवं उनके दोस्त निकलकर एक साथ कमरे में मेरे पास आए और प्रबल उर्फ प्रदीप परमार मुझसे मां बहिन की भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा एवं प्रबल उर्फ प्रदीप परमार ने पिस्तोल से जान से मारने की नीयत से सीधे मुझमें गोली मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर मुकदमा धारा बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान किया गया। प्रकरण में 02 आरोपी राजसिंह उर्फ राज पुत्र रामेश्वर जाति ठाकुर उम्र 21 साल निवासी खेरली थाना कंचनपुर व शिवम त्यागी पुत्र अशोक जाति त्यागी उम्र 19 साल निवासी पहाडी थाना दिहौली पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है एवं आरोपी प्रबल प्रताप उर्फ प्रदीप गिरफ्तार नहीं हो सका। जिस पर पुलिस अधीक्षक धौलपुर द्वारा आरोपी प्रबल प्रताप उर्फ प्रदीप की गिरफ्तारी पर 20 हजार रूपये की ईनाम घोषित की गई। फरार आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु थाना निहालगंज पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था। कार्यवाही दिनांक 03 सितम्बर 2026 को उपलब्ध विभिन्न तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय इनपुट के आधार पर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त फरार एवं इनामी अपराधी प्रबल प्रताप उर्फ प्रदीप वर्तमान में रीको एरिया में घूम रहा है। प्राप्त सूचना की विभिन्न तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय इनपुट के माध्यम से तस्दीक की गई। जिसमें उक्त अपराधी की रीको एरिया में मौजूदगी की पुष्टि हुई। उक्त सूचना पर योगेन्द्र कुमार सहायक उप निरीक्षक मय कांस्टेबल सौरभ, धर्मेन्द्र व हैड कांस्टेबल दीनदयाल मय स्पेशल टीम के रवाना होकर फरार अपराधी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु रीको एरिया में पहुंचे। जहां पर प्राप्त लोकेशन के अनुसार लोकेशन स्थान के नजदीक पहुंचे। तो फरार मुल्जिम प्रबल प्रताप ने पुलिस जाप्ते को बावर्दी देखकर मौके से भागने का प्रयास किया तथा भागते हुए एक बाउंड्रीवाल पर चढ़ गया। मुल्जिम द्वारा बाउंड्रीवाल से छलांग लगाकर भागने का प्रयास किया गया। जिस पर सहायक उप निरीक्षक ने मय जाप्ता द्वारा तत्काल तत्परता एवं आपसी समन्वय से उसका पीछा किया गया। तभी जाप्ता में से कांस्टेबल सौरभ एवं धर्मेन्द्र द्वारा अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए उक्त मुल्जिम को मौके पर ही धरदबोचा तथा मय स्पेशल टीम के सहयोग से उक्त फरार मुल्जिम प्रबल प्रताप उर्फ प्रदीप को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया। उक्त सक्स से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रबल प्रताप उर्फ प्रदीप पुत्र हरिओम सिंह जाति ठाकुर उम्र 23 साल निवासी बिजलीघर के पास कस्बा सैंपऊ थाना सैंपऊ जिला धौलपुर का होना बताया। जो थाना के मुकदमा में फरार होने पर गिरफ्तार किया गया। उक्त मुल्जिम की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक धौलपुर द्वारा 20 हजार रूपये की इनाम राशि घोषित है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 32 बोर पिस्टल एवं एक जिंदा राउंड 32 बोर बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। तथा वह थाना सैंपऊ का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर एवं पुलिस का फरार अपराधी है। आरोपी की लोकेशन के संबंध में आसूचना संकलन में कांस्टेबल अवतार एवं योगेंद्र कुमार सहायक उप निरीक्षक की एवं गिरफ्तारी में कांस्टेबल सौरभ सिंह व धर्मेंद्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही एवं मुल्जिम की घेराबंदी में दीनदयाल शर्मा हैड कांस्टेबल के नेतृत्व में स्पेशल टीम धौलपुर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से हथियार के संबंध में पूछताछ एवं प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी से फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना निहालगंज पुलिस की टीम द्वारा फरार एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

टिकटों का खेल या मतदाताओं के भरोसे से खिलवाड़?

नगर निकाय चुनाव से पहले टिकट को लेकर बढ़ी हलचल, दावेदारों की दौड़ और सिफारिशों के बीच जनता के सवाल करतार सिंह की...

सांभरलेक वार्ड 04 में भाजपा-कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर विरोध के सुर तेज, योग्य प्रत्याशी की मांग

निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की चेतावनी, वार्डवासियों की बैठक में लिया गया अहम भूमिका सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। नगर पालिका चुनाव को लेकर सांभरलेक...

Related Articles

हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय गवां में हुआ पौधरोपण

धौलपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के...

मेहंदी और रंगोली के रंगों से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

धौलपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंघावली खुर्द...

शिक्षा कौशल के क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय राजाखेड़ा एवं हुनर शक्ति फाउंडेशन के साथ हुआ एमओयू

धौलपुर। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ इंटर्नशिप रोजगारपरक कौशल से जोड़ने...

आज घर-घर जन्म लेंगे कान्हा, मंदिरो में हो रही कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी

धौलपुर। भगवान कृष्ण का जन्म भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी...