निर्दलीय प्रत्याशी उतारने की चेतावनी, वार्डवासियों की बैठक में लिया गया अहम भूमिका
सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। नगर पालिका चुनाव को लेकर सांभरलेक के वार्ड नंबर 04 में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर वार्डवासियों में विरोध के सुर सुनाई देने लगे हैं। वार्डवासियों ने पार्टी संगठनों से योग्य एवं जनभावनाओं के अनुरूप प्रत्याशी को टिकट देने की मांग की है।
इसी मुद्दे को लेकर वार्ड के प्रबुद्ध एवं जागरूक नागरिकों की एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में टिकट वितरण को लेकर चर्चा करते हुए वार्डवासियों ने कहा कि राजनीतिक दलों को जमीनी स्तर पर जनता की पसंद और प्रत्याशी की योग्यता को ध्यान में रखकर टिकट देना चाहिए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि भाजपा या कांग्रेस द्वारा वार्ड की जनभावनाओं की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से प्रत्याशी को टिकट दिया गया, तो उसका विरोध किया जाएगा। वार्डवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि योग्य प्रत्याशी को टिकट नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।
टिकट वितरण को लेकर वार्ड 04 में बढ़ती नाराजगी ने भाजपा और कांग्रेस दोनों की चिंता बढ़ा दी है। अब सभी की नजरें दोनों प्रमुख दलों के अंतिम प्रत्याशी चयन पर टिकी हुई हैं।
Leave a comment