धौलपुर। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ इंटर्नशिप रोजगारपरक कौशल से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज दिनांक 03 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय राजाखेड़ा एवं राजकीय महाविद्यालय मनिया एवं हुनर शक्ति फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) किया गया इस एम ओ यू के माध्यम से कॉलेज विद्यार्थियों के लिए 120 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों को कौशल ज्ञान एवं व्यावहारिक दक्षताओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा जिसमें छात्र एवं छात्राओं के लिए सिलाई ग्रह साज सज्जा एवं ब्यूटीशियन कंप्यूटर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंग्लिश स्पीकिंग इलेक्ट्रीशियन सोलर तकनीशियन इत्यादि के विषय मे 120 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित किया गया है एवं प्रशिक्षण पूर्ण होने पर संस्था के द्वारा इंटर्नशिप प्रमाण पत्र जारी किये जाएंगे संस्था प्रमुख प्रशान्त शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप स्किल डेवलपमेंट रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में तैयार करना है प्रशिक्षण में विद्यार्थियों की रुचि एवं आवश्यकता के अनुसार विभिन्न व्यावहारिक एवं रोजगारपरक विषयों को शामिल किया जाएगा
हुनर शक्ति फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को ज्ञान कौशल और व्यवहारिक दक्षता विकसित करने के लिए विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को कार्यस्थल की आवश्यकताओं संचार कौशल डिजिटल दक्षता टीम वर्क समस्या समाधान तथा रोजगार के लिए आवश्यक अन्य महत्वपूर्ण क्षमताओं से भी परिचित कराया जाएगा। संस्था सचिव नीरज झा के द्वारा बताया गया कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों में कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। NEP 2020 में शिक्षा को ज्ञान के साथ कौशल व्यावहारिक अनुभव और रोजगारपरक क्षमताओं से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया है। MoU के बाद कॉलेज विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कौशल प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा जिससे उनके रोजगार के अवसर बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने में सहायता मिलेगी। कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने हुनर शक्ति फाउंडेशन संस्था की इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम बताया। एम ओ यू के दौरान संस्था के निदेशक एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुज कुमार एवं अस्सिटेंट प्रोफेसर पीयूष जांगिड़ असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक सिसोदिया असिस्टेंट प्रोफेसर अभिषेक गुर्जर कंप्यूटर ऑपरेटर बादाम सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Leave a comment