Home राजस्थान तिरंगे की शान में उमड़ा सैलाब, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा भीलवाड़ा
राजस्थान

तिरंगे की शान में उमड़ा सैलाब, ‘भारत माता की जय’ से गूंजा भीलवाड़ा

Share
Share

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में निकली भव्य रैली, सड़कों पर लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

भीलवाड़ा (घनश्याम बोकोलिया) आजादी के जश्न से पहले सोमवार को भीलवाड़ा देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से निकली भव्य तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में नागरिक उमड़े। हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से शहर को गुंजायमान कर दिया।
नगर निगम से शुरू हुई रैली को शहर विधायक अशोक कोठारी, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. हरितिमा, निवर्तमान महापौर राकेश पाठक और नगर निगम आयुक्त हेमाराम चौधरी ने तिरंगा लहराकर रवाना किया। रैली में निगम के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्काउट्स, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

जहां से गुजरी रैली, तिरंगे से सजी सड़कें

नगर निगम से रवाना होकर रैली स्टेशन चौराहा, सूचना केंद्र और मुख्य बाजार से होती हुई वापस नगर निगम पहुंची। रैली के मार्ग में हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने माहौल को जोश से भर दिया।

‘तिरंगा केवल ध्वज नहीं, देश की आन-बान-शान’

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना मजबूत कर रहा है।
रैली में शामिल लोगों ने हर घर तिरंगा फहराने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखने और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। देशभक्ति के जोश से लबरेज रैली ने पूरे शहर में राष्ट्रप्रेम का संदेश बुलंद कर दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

योगी का विपक्ष पर निशाना: ‘सपा-कांग्रेस ने युवाओं को क्या दिया, मोदी सरकार में युवा बना जॉब देने वाला’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. सिद्धार्थनगर में 311 करोड़...

हवाई जहाज क्रैश की फर्जी पोस्ट वायरल करना पड़ा भारी, साइबर सेल ने दबोचा युवक

डाबला निवासी ओमप्रकाश गुर्जर पर कार्रवाई, फर्जी खबर फैलाकर मचा रहा था भ्रम; पुलिस के शिकंजे में आते ही वीडियो जारी कर मांगी...

Related Articles

शैक्षणिक उत्कृष्टता का सम्मान समारोह आयोजित

श्री यादें माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने की शिरकत।...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

धौलपुर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला कार्यक्रम...

समाज के युवा सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्रहित के लिए कार्य करें – कृष्णा राज जांगिड़

धौलपुर। माहौर क्षत्रिय स्वर्णकार संघ का शपथ ग्रहण एवं विशिष्ट सम्मान समारोह...