Home उत्तर प्रदेश ऑल इंडिया पुलिस पायलट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस बनाम दिल्ली पुलिस फाइनल मुकाबला
उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडादिल्ली/एनसीआर

ऑल इंडिया पुलिस पायलट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस बनाम दिल्ली पुलिस फाइनल मुकाबला

Share
Share

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा स्टेडियम में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।

आज दिनांक 26.02.25 को ऑल इंडिया पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश पुलिस बनाम दिल्ली पुलिस की टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला अरूण जेटली क्रिकेट स्टेडियम नई दिल्ली में खेला जा रहा है।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा मैच से पूर्व स्टेडियम में पहुंचकर उत्तर प्रदेश पुलिस किक्रेट टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा खेल भावना को सर्वोपरि रखते हुये शानदार प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया तथा सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर को अपने बीच पाकर सभी खिलाडी उत्साहित थे। गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों और पुलिस लाईन से बडी संख्या में बच्चे अरूण जेटली स्टेडियम पहॅुचे। नोएडा पुलिस के सौजन्य से ढोल नगाडे लेकर स्टेडियम में उत्तर प्रदेश पुलिस किक्रेट टीम का उत्सावर्धन किया गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस किक्रेट टीम ने नोएडा में रहकर विजय सिंह पथिक स्टेडियम में अभ्यास किया तथा उनको ट्रेनिंग दी गयी। टीम के उचित ठहरने एवं खान पान की व्यवस्था कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नोएडा पुलिस द्वारा करायी गयी।

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देशभर में चार जोन के तहत कुल आठ टीमों ने भाग लिया है, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस, दिल्ली पुलिस, पश्चित बंगाल पुलिस, तमिलनाडु पुलिस, केरल पुलिस, मध्यप्रदेश पुलिस, महाराष्ट्र पुलिस व असम पुलिस की टीम शामिल है। क्वार्टर फाइनल मैंचों का आयोजन 36वीं वाहिनी बीएसएफ ने ग्रेनो वेस्ट में किया गया और शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया।

सेमीफाइनल मुकाबलों में उत्तर प्रदेश पुलिस ने तमिलनाडु पुलिस टीम को हराया, वहीं दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है। दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दोनों टीमों के मध्य फाइनल में कड़ा मुकाबला खेला जा रहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के कप्तान चेतन्य गहलौत और दिल्ली पुलिस टीम के कप्तान मनीष ढिल्लन ने फाइनल मुकाबले को लेकर अपनी तैयारियों का भरोसा जताया है। ऑल इंडिया पुलिस पायलट टी-20 टूर्नामेंट के आयोजन समिति के अनुसार, यह मुकाबला पुलिस बलों की खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने और सौहार्दपूर्ण प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

इस टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली पुलिस द्वारा किया जा रहा है और इसमें पुलिस अधिकारी, खेल प्रेमी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: कोर्ट ने दंपती को भेजा जेल, बेटे को 2 दिन की पुलिस हिरासत

नई दिल्ली। सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में गिरफ्तार...

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को झटका: हीरा ठाकुर कांग्रेस में शामिल, कौशल किशोर को लेकर अटकलें तेज

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं विधान...