Home राजस्थान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, जयपुर में नड्डा-भजनलाल ने निकाली तिरंगा यात्रा
राजस्थान

‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, जयपुर में नड्डा-भजनलाल ने निकाली तिरंगा यात्रा

Share
Share

जयपुर। राजस्थान सरकार ने रविवार से प्रदेश में “हर घर तिरंगा” अभियान शुरू किया। इस मौके पर जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जयपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर मौजूद लोगों और स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि हम अब तक गुलामी की निशानियों के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन अब हमनें इन्हे बदलने का काम किया है। बड़ी मुश्किल से हम देश को आगे लेकर आए हैं, अब इसके सम्मान को हमें हर हाल में बनाए रखना है।

नड्डा ने कहा कि हाल ही में राज्यसभा में “प्रविेंशन आफ इंसल्ट्स टू नेशनन ऑनर” संशोधन (राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण संशोधन अधिनियम) एक्ट-2026 पारित किया गया है। 55 साल पहले “द प्रिवेंशन आफ इंसल्ट्स टू नेशनल आनर एक्ट” लाया गया था।

जेपी नेड्डा ने आगे कहा कि इसमें राष्ट्रीय प्रतीकों जैसे संविधान, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को दंडनीय अपराध घोषित किया गया था, लेकिन राष्ट्रगीत वंदे मातरम को छोड़ दिया गया था। क्या इसे उस समय की भूल माना जाए या फिर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति मानी जाए। अब संशोधन के बाद राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज और संविधान इनमें से किसी का भी अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, 27 प्रकोष्ठों को दिए निर्देश

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी। आगामी नगर निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) संदेश नायक की अध्यक्षता में शनिवार...

धौलपुर आई एफ डब्ल्यू जे धौलपुर की बैठक का हुआ आयोजन,नवमनोनीत पदाधिकारियों का हुआ स्वागत -सम्मान

धौलपुर। जिला मुख्यालय पर सना हिल रेस्टोरेंट में आई एफ डब्ल्यू जे की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आई एफ...

Related Articles

निकाय चुनाव का बिगुल बजने से पहले प्रशासन ने कसी कमर, RO-ARO नियुक्त

भीलवाड़ा नगर निगम समेत 11 नगरीय निकायों में चुनावी जिम्मेदारियां तय, कलेक्टर...

पन्नाधाय की ऐतिहासिक पहचान बदलने पर करणी सेना व राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया विरोध

प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पुस्तक में संशोधन और...