Home उत्तर प्रदेश दिवंगत पत्रकारों को यू.पी. प्रेस क्लब में भावभीनी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश

दिवंगत पत्रकारों को यू.पी. प्रेस क्लब में भावभीनी श्रद्धांजलि

Share
Share

लखनऊ: 27 फरवरी ! राजधानी के मुख्य धारा के दो युवा पत्रकारों स्वर्गीय विधि सिंह और स्वर्गीय मोहम्मद इरफान को आज यू.पी. प्रेस क्लब में आयोजित शोक सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी खबरों और सादा जीवन शैली पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने दोनों परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।
प्रायः सभी वक्ताओं ने सरकार से अनुरोध किया कि वह दोनों दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को समुचित आर्थिक सहायता प्रदान करें।
सभा को यू.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, यू.पी. प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ,यूनियन की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिवशरण सिंह और प्रदेश महामंत्री देवराज सिंह, पीके तिवारी , मान्यता समिति के कोषाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी , वरिष्ठ पत्रकार भास्कर दुबे , सुरेश यादव , परवेज अहमद , हुमायूं चौधरी , नजम अहमद , कुद्ददूस हाशमी, अखिलेश श्रीवास्तव , शशि नाथ दुबे, अजीत कुमार सिंह, जुबेर अहमद , फूडमैन विशाल सिंह ,अमरेंद्र सिंह, तौकीर किदवाई , आसिफ जाफरी, विजय मिश्रा आदि पत्रकारों ने संबोधित कर पुष्पांजलि अर्पित की l

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

जिला स्वीप टीम एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिक वर्ग से वोट संवाद करके मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता शपथ दिलाकर मतदाता रैली निकाली

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 में सतरंगी सप्ताह स्वीप कलैण्डर 2026 के तहत पंचम...

नगर निकाय चुनाव हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन समपन्न

धौलपुर। शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकाय चुनाव 2026 हेतु ई.वी.एम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी...

Related Articles

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को झटका: हीरा ठाकुर कांग्रेस में शामिल, कौशल किशोर को लेकर अटकलें तेज

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं विधान...

यूपी में स्टार्टअप को बड़ी सौगात देने की तैयारी, बिना टेंडर ही उत्पाद खरीद सकेंगे सरकारी विभाग

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप्स को सशक्त बाजार उपलब्ध कराने के...

2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल, शक की निगाहों से देखे जाते थे शिक्षक… गोरखपुर में गरजे सीएम योगी, सपा पर किया बड़ा हमला

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर...