Home राजस्थान सांभर नगर पालिका चुनाव: कैलाश शर्मा का विजन डॉक्यूमेंट, 21 बिंदुओं में विकास का रोडमैप
राजस्थान

सांभर नगर पालिका चुनाव: कैलाश शर्मा का विजन डॉक्यूमेंट, 21 बिंदुओं में विकास का रोडमैप

Share
Share

सांभरलेक। रिपोर्ट डब्लू. गोस्वामी। नगर पालिका चुनाव को लेकर सांभर में सियासी सरगर्मी तेज है। मतदान 9 सितंबर को होना है। इसी बीच कैलाश शर्मा ने सांभर के विकास को लेकर 21 बिंदुओं वाला विजन सामने रखते हुए मतदाताओं से मतदान के अधिकार का सदुपयोग करने की अपील की है।
कैलाश शर्मा ने अपने वक्तव्य में जल संकट, बिजली कटौती, शिक्षा, स्वास्थ्य, बस स्टैंड, रेलवे ठहराव, सांभर साल्ट, नमक व्यापार, गौशाला, धार्मिक स्थलों, पर्यटन, फीणी उद्योग, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रमुख मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि सांभर में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए स्पष्ट विजन और काम करवाने की क्षमता जरूरी है।
उन्होंने कहा कि सांभर के प्रत्येक परिवार को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने, सांभर को जीरो पावरकट जोन में लाने का प्रयास करने तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प के लिए पार्षदों के कोर ग्रुप बनाए जाएंगे। राजकीय चिकित्सालय में गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे।

बस स्टैंड और रेलवे सुविधाओं पर भी जोर

विजन में सांभर बस स्टैंड के एक वर्ष में समेकित विकास तथा पुष्कर, गोवर्धन, खाटूश्यामजी, सालासर, डिग्गी कल्याणजी, जीण माता, रामदेवरा, सांवलिया सेठ, श्रीनाथजी और पांडूपोल सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवाएं शुरू करवाने की बात कही गई है। वहीं प्रमुख ट्रेनों का सांभर रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करवाने के लिए दिल्ली तक प्रतिनिधिमंडल ले जाने की बात कही गई।

सांभर साल्ट और रोजगार को बताया लाइफलाइन

कैलाश शर्मा ने सांभर साल्ट लिमिटेड को क्षेत्र की लाइफलाइन बताते हुए इसका मुख्यालय सांभर लाने और नमक उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में प्रयास करने की बात कही। उनका लक्ष्य सांभर के प्रत्येक वार्ड से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का है।

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर विशेष फोकस

शाकंभरी माता मंदिर, देवयानी तीर्थ, सांभर टूरिज्म फेस्टिवल, नंदीकेश्वर मेला, रामलीला सहित अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने की योजना भी विजन में शामिल है। सांभर की प्रसिद्ध फीणी को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने के लिए क्लस्टर विकसित करने तथा स्थानीय कारीगरों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, सांस्कृतिक केंद्र विकसित करने तथा फुटबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबाल और कबड्डी के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की बात भी कही गई है।
कैलाश शर्मा ने कहा कि “वोट मतदाता का अधिकार है, लेकिन उसका सदुपयोग होना महत्वपूर्ण है। वर्तमान युग में विजन महत्वपूर्ण है। जिसके पास विजन और काम करने-करवाने की क्षमता हो, वही वोट का सच्चा अधिकारी है।” उन्होंने सांभर के विकास के लिए अपना संपूर्ण सहयोग देने की बात कही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी

धौलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने हेतु ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित...

कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली

धौलपुर। भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर में विशेष आयोजन देखने को मिले। जहां विभिन्न मंदिरों...

Related Articles

नगर निकाय चुनाव 2026 : प्रथम चरण के मतदान को लेकर धौलपुर पुलिस के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण,...

कॉलेज विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन

धौलपुर। कॉलेज विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, रोजगारपरक कौशल एवं व्यक्तित्व विकास को...