Home राजस्थान जयपुर मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 7 से 15 सितंबर तक गणेशोत्सव, 16 हजार किलो मोदकों से सजेगा दरबार
राजस्थान

जयपुर मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 7 से 15 सितंबर तक गणेशोत्सव, 16 हजार किलो मोदकों से सजेगा दरबार

Share
Share

जयपुर। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी छोटी काशी जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में 7 से 15 सितंबर तक नौ दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में प्रतिदिन भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार, अभिषेक, पूजा-अर्चना के साथ शास्त्रीय संगीत और कथक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।
उत्सव के दौरान 9 सितंबर को भव्य मोदक झांकी सजाई जाएगी। करीब 16 हजार किलो सामग्री से विभिन्न आकार के मोदक तैयार किए जाएंगे। वहीं 8 सितंबर को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर 348 किलो पंचामृत से गणेशजी का अभिषेक किया जाएगा।
13 सितंबर को 3500 किलो मेहंदी से सिजारा सजाया जाएगा। इसी दिन गणेशजी का विशेष श्रृंगार होगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश को स्वर्ण मुकुट और नीलखड़ा हार धारण कराया जाएगा।
14 सितंबर को जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह मंगला आरती से रात शयन आरती तक श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था रहेगी।
गणेशोत्सव का समापन 15 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा मोतीडूंगरी मंदिर से रवाना होकर एमडी रोड, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार और नाहरगढ़ रोड होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंचेगी। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकलने वाली शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल होंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नगरीय निकाय चुनाव: मनियां में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को किया पाबंद

धौलपुर। आगामी नगरीय निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए मनियां थाना पुलिस ने कस्बे में फ्लैग...

नगर निकाय चुनाव को लेकर धौलपुर पुलिस एक्शन में, राजाखेड़ा में निकाला फ्लैग मार्च

धौलपुर। जिले में आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद...

Related Articles

नगर निकाय चुनाव 2026 : प्रथम चरण के मतदान को लेकर धौलपुर पुलिस के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण,...

कॉलेज विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन

धौलपुर। कॉलेज विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, रोजगारपरक कौशल एवं व्यक्तित्व विकास को...