Home राजस्थान वन विभाग को दी सूचना, टीम ने जहरीले सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया
राजस्थान

वन विभाग को दी सूचना, टीम ने जहरीले सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया

Share
Share

धौलपुर। जिले के थाना निहालगंज क्षेत्र के नर्सिंग रोड पर सोमवार को महाराज उदयभान सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्फेंट के मुख्य द्वार पर एक जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। यह खबर तेजी से आसपास के लोगों तक फैली और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोके पर मौजूद रमाकांत शुक्ला ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद मौजूद स्थान पर पहुंची। टीम के सदस्य राधाकृष्ण शर्मा एवं अन्य सदस्यों ने सावधानी और सूझबूझ के साथ काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के रेस्क्यू होते ही मौजूद लोगों ने राहत महसूस की।
वन विभाग कर्मचारी राधाकृष्ण ने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर सांप और अन्य जहरीले जीव सुरक्षित ठिकाने की तलाश में घरों और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में सांप दिखाई देने पर उसे मारने या पकड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए, बल्कि तत्काल संबंधित विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए।रेस्क्यू टीम ने बताया कि सांप को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची है। उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। इस दौरान लोगों ने रेस्क्यू टीम की तत्परता और साहस की सराहना की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

CM धामी ने व्यापारियों से किया संवाद, बोले- व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

हल्द्वानी: राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं मंडल के व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया. मुख्यमंत्री...

ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ IAS जॉइंट प्रिजर्वेशन प्रोग्राम 2026

ग्रेटर नोएडा, 29 अगस्त 2026: इंडियन आर्थ्रोस्कोपी सोसाइटी के तत्वावधान तथा ग्रेटर नोएडा ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के सहयोग से शनिवार को जयपी ग्रीन्स गोल्फ...

Related Articles

फुलेरा में मतदाता जागरूकता रैली, पीले चावल देकर मतदान का दिया निमंत्रण

फुलेरा। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगर पालिका फुलेरा की ओर से मंगलवार को...

फुलेरा पालिका चुनाव में भाजपा-कांग्रेस को बगावत का झटका!

टिकट वितरण से नाराज 25 वार्डों के निर्दलीय प्रत्याशी एक मंच पर...

जयपुर ग्रामीण में निकाय चुनाव: नामांकन का दौर जारी, फुलेरा में 108 तो सांभर में 172 नामांकन दाखिल

जयपुर ग्रामीण। रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशन में ताल्लुका विधिक सेवा समिति,जागरूकता अभियान

धौलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धौलपुर के निर्देशन में ताल्लुका विधिक सेवा...