Home उत्तर प्रदेश देविका गोल्ड होम्स में निवासियों ने रजिस्ट्री को लेकर मोमबत्ती जलाकर किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडादिल्ली/एनसीआर

देविका गोल्ड होम्स में निवासियों ने रजिस्ट्री को लेकर मोमबत्ती जलाकर किया प्रदर्शन

Share
Share

देविका गोल्ड होम्स में निवासियों ने रजिस्ट्री को लेकर मोमबत्ती जलाकर किया प्रदर्शन

बीती रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी के निवासियों ने रजिस्ट्री नहीं होने और 21 जनवरी के बाद से खरीददारों पर जुर्माने की लटकती तलवार को देखते हुए कैंडल जलाकर प्रदर्शन किया और ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी तथा मुख्यमंत्री जी से गुहार लगाई कि यदि ऑथोरिटी और बिल्डर रजिस्ट्री ओपन नहीं कर रहे तो हम घर खरीददारों का क्या दोष और हम पर जुर्माना क्यों ।

निवासी आनंद सिंह ने कहा कि हम लोगों को पॉजेशन मिले हुए पांच वर्ष बीत चुके लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई जिसकी वजह से हमेशा चिंता रहती है मालिकाना हक से वंचित है ।

ऑथोरिटी की नाकामी

देविका निवासी एवं नेफोमा के मुख्य सलाहकार दीपक दूबे ने कहा कि देविका गोल्ड के खरीददारों के लिए ऑथारिटी ने 21 जनवरी के बाद रजिस्ट्री नहीं होने पर प्रतिदिन के हिसाब से फाइन लगाने की बात कही थी लेकिन आज तक बिल्डर ने हमारे यहां रजिस्ट्री को लेकर कोई सूचना नहीं दी, ऐसे में ऑथोरिटी का यह नियम ना केवल हास्यास्पद है बल्कि निंदनीय भी है क्योंकि इसमें खरीददारों की नहीं बल्कि बिल्डर की गलती और ऑथोरिटी की नाकामी है कि वह रजिस्ट्री नहीं करा पा रही , उन्होंने मुख्यमंत्री जी और प्राधिकरण से यहां की रजिस्ट्री शुरू कराने और जुर्माना ना लगाने की बात कही साथ ही जब भी रजिस्ट्री ओपन हो तो कम से कम खरीददारों को 90 दिन का समय देने की बात भी कही.

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी

धौलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने हेतु ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित...

कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली

धौलपुर। भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर में विशेष आयोजन देखने को मिले। जहां विभिन्न मंदिरों...

Related Articles

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: कोर्ट ने दंपती को भेजा जेल, बेटे को 2 दिन की पुलिस हिरासत

नई दिल्ली। सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में गिरफ्तार...

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को झटका: हीरा ठाकुर कांग्रेस में शामिल, कौशल किशोर को लेकर अटकलें तेज

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं विधान...

यूपी में स्टार्टअप को बड़ी सौगात देने की तैयारी, बिना टेंडर ही उत्पाद खरीद सकेंगे सरकारी विभाग

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप्स को सशक्त बाजार उपलब्ध कराने के...