Home ग्रेटर नोएडा रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा IIMT कॉलेज में लगाया रक्तदान शिविर
ग्रेटर नोएडा

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो द्वारा IIMT कॉलेज में लगाया रक्तदान शिविर

Share
Share

शिविर में 187 छात्र छात्राओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

14 सितंबर , ग्रेनो, रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा IIMT ग्रुप ऑफ कॉलेज में लगाये गये रक्तदान शिविर में छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। जिसमें 120 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। क्लब अध्यक्ष रो0 निखिल गर्ग ने बच्चों को रक्तदान करने के फायदों से अवगत कराया व अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिये प्रेरित किया।

पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया कि रोटरी ब्लड बैंक नोएडा के अनुभवी डॉक्टर की टीम ने सभी रक्तदाताओं की ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन आदि चेक करने के बाद ही रक्त लिया। उन्होंने बताया कि IIMT कॉलेज के MD मयंक अग्रवाल हमेशा ही सेवा के इस कार्य के लिये तैयार रहते है इसके साथ साथ समय समय पर स्वयं रक्तदान कर बच्चों को प्रेरित करते है। शिविर में 120 बहुमूल्य यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
सेक्रेट्री रो0 राहुल शर्मा ने बताया कि रक्तदान के लिये छात्र छात्राओं में उत्साह देखने को मिला सभी ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया कैम्प में 67 बच्चे कम हीमोग्लोबिन, वजन के कारण रक्तदान नही कर पाये । शिविर में डायरेक्टर उमेश कुमार, डॉ0 अमित रॉय, डॉ0 गोविन्द गुप्ता डॉ0 संजय सिंह का विशेष सहयोग रहा।

कैम्प में रो0 अतुल जैन, रो0 ऋषि अग्रवाल, रो0 संजय गर्ग, रो0, अनिल गुप्ता, रो0 मोहित सिंघल, रो० के के शर्मा रो0 शिवकुमार गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार: CM धामी ने 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इनमें मंदिरों...

2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल, शक की निगाहों से देखे जाते थे शिक्षक… गोरखपुर में गरजे सीएम योगी, सपा पर किया बड़ा हमला

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गोरखपुर में आयोजित समारोह में प्रदेश की बदली तस्वीर का उल्लेख करते...

Related Articles

भारतीय किसान यूनियन (भगत सिंह) का दादरी में संगठन विस्तार

किसान-मजदूरों के हक में आवाज उठाने की ली शपथ ग्रेटर नोएडा: भारतीय...

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज ने भरी हुंकार, एकता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर लिया बड़ा संकल्प

गेझा, गौतम बुद्ध नगर। राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति के नेतृत्व...