Home ग्रेटर नोएडा दिवाली पर MYSC Foundation की अनूठी पहल: मिठाइयों की जगह बांटे हेलमेट, दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
ग्रेटर नोएडा

दिवाली पर MYSC Foundation की अनूठी पहल: मिठाइयों की जगह बांटे हेलमेट, दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Share
Share

ग्रेटर नोएडा: दीपावली के पावन अवसर पर जहां लोग एक-दूसरे को मिठाइयां और उपहार देकर त्योहार की खुशियां मनाते हैं, वहीं MYSC Foundation ने इस बार एक अनूठी और सराहनीय पहल की।

फाउंडेशन की ओर से आज दिवाली के अवसर पर लोगों को मिठाइयों के बजाय हेलमेट वितरित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस दौरान MYSC Foundation की टीम ने सड़क पर दोपहिया वाहन चालकों से संवाद किया और उन्हें हेलमेट के महत्व के बारे में बताया। टीम ने लोगों को समझाया कि त्योहार की असली खुशी अपनों के साथ सुरक्षित रहने में है और हेलमेट पहनना केवल नियम का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण कदम है।

फाउंडेशन की इस पहल ने दिवाली के उत्सव को सामाजिक जिम्मेदारी और जनहित से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया।इस मौके पर सुमित चपरगढ ख़ुर्शीद अली सललन पहलवान वरूण भाटी समीर भाटी कुणाल चौधरी हर्षित सिंह ध्रुव जयोति गोगोई ललित बंसल सुमित मीणा
MYSC Foundation का संदेश: इस दिवाली मिठास के साथ सुरक्षा भी बांटें, क्योंकि आपकी जिंदगी आपके परिवार के लिए सबसे अनमोल उपहार है।
सुरक्षित रहें, हेलमेट पहनें और खुशियों के साथ दिवाली मनाएं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

पोलिंग पार्टियां रवाना, शांतिपूर्ण मतदान कराने के दिये निर्देश प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस जाब्ता आदि व्यवस्थाओं के किये गए है पुख्ता इंतजामात

धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर शंातिपूर्ण मतदान करवाने हेतु पोलिंग पार्टियों की मतदान केंद्रों के लिए रवानगी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज...

हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारीः जनभागीदारी से धौलपुर में 9 सितम्बर से शुरू होगा राष्ट्रीय पोषण माह

धौलपुर। हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम के साथ इस वर्ष पोषण माह को जनभागीदारी आधारित जनआंदोलन के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध...

Related Articles

IIMT कॉलेज में आयोजित होगा ‘लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ’ युवा एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा, गौतमबुद्ध नगर के तत्वावधान में मंगलवार,...

रामाज्ञा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश,...