Home राजस्थान पोलिंग पार्टियां रवाना, शांतिपूर्ण मतदान कराने के दिये निर्देश प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस जाब्ता आदि व्यवस्थाओं के किये गए है पुख्ता इंतजामात
राजस्थान

पोलिंग पार्टियां रवाना, शांतिपूर्ण मतदान कराने के दिये निर्देश प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस जाब्ता आदि व्यवस्थाओं के किये गए है पुख्ता इंतजामात

Share
Share

धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर शंातिपूर्ण मतदान करवाने हेतु पोलिंग पार्टियों की मतदान केंद्रों के लिए रवानगी राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बाड़ी रोड धौलपुर से की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी ने बताया कि पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन ने सख्त इंतजाम कर पोलिंग पार्टियों को मतदान केन्द्रों तक पहंुचाया गया। उन्होंने बताया कि रूटवाईज पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। मतदान दल के पोलिंग बूथ पर पहुंचते ही सूचना देकर पार्टी के पहुंचने तथा व्यवस्थाओं का फीडबैक देने के लिए कहा है ताकि व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी मतदान स्थलों की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर खाने पीने के साथ साथ बिजली, पानी, बिस्तर, पुलिस जाब्ता आदि व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजामात किये गए है। सभी पोलिंग पार्टियों को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बाड़ी रोड धौलपुर में बुलाया गया और अन्तिम प्रशिक्षण व मतदान सामग्री देकर रवाना किया। नगर परिषद धौलपुर के लिए माकूल इंतजाम कर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया है। अन्तिम प्रशिक्षण के दौरान नगर निकाय आम चुनाव के लिए लगाए गए चुनाव पर्यवेक्षक अरूण कुमार शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर सुरेन्द्र कुमार राव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम-

उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदान स्थलों पर कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए है। उन्होंने कहा कि मतदान करने का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। सभी मतदाता नियम समय में मतदान कर लोकतन्त्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

वोटर अपने साथ लाएं आवश्यक दस्तावेज –

मतदाता अपने साथ वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधारकार्ड, राशनकार्ड तथा अन्य वैलिड दस्तावेज प्रस्तुत करने पर मतदान केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतदान बूथ पर पुलिस कर्मियों की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सिविल ड्रेस में भी पुलिस की तैनाती रहेगी जो संवेदनशील मतदान केंद्रों सहित लड़ाई-झगड़ा करने वाले अपराधी प्रवृत्ति वाले तथा अफ़वाह फैलाने वालों पर पूर्ण रूप से नजर रहेगी।

भयमुक्त होकर करें मतदान-

जिला निर्वाचन अधिकारी ने भयमुक्त होकर मतदान करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अलग से जाब्ता लगाया गया है तथा अन्य सभी जगहों पर शांति पूर्ण ढंग से मतदान समपन्न कराने के लिए प्रत्येक मतदान बूथ पर माकूल व्यवस्थाएं की गई है तथा वोटिंग करने के बाद कोई भी मतदाता मतदान केंद्र पर नहीं रहे और शांति रखें, किसी भी प्रकार की शिकायत का तुरंत समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसके सभी जोनल मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट तथा अन्य अधिकारियों को नम्बर उपलब्ध करवाए गए है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध करावाई जाएगी। 1 लाख 38 हजार 412 मतदाता अपने मत का करेगें प्रयोग- जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण 9 सितम्बर को कुल 1 लाख 38 हजार 412 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि नगर परिषद धौलपुर में 60 वार्डो से कुल 94 हजार 264 पंजीकृत मतदाता में से 49 हजार 350 पुरूष, 44 हजार 911 महिला तथा 3 थर्ड जेण्डर मतदाता, नगर पालिका मनिया में 20 वार्डो से कुल 10 हजार 488 पंजीकृत मतदाताओं में से 5 हजार 432 पुरूष, 5 हजार 56 महिला मतदाता, नगर पालिका सैपऊ में 20 वार्डो से कुल 8 हजार 897 पंजीकृत मतदाताओं में से 4 हजार 662 पुरूष, 4 हजार 234 महिला तथा 1 थर्ड जेण्डर मतदाता तथा नगर पालिका राजाखेड़ा में 35 वार्डो से कुल 24 हजार 763 पंजीकृत मतदाता में से 13 हजार 48 पुरूष, 11 हजार 715 महिला मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें।

मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा-

नगर निकाय आम चुनाव 2026 के अन्तर्गत पार्षदों के पद पर मतदान के लिए मतदाता को अपना मतदाता परिचय पत्र मतदान केन्द्र में ले जाना होगा। इसके अतिरिक्त विशेष मामलों में निर्धारित 11 फोटोयुक्त पहचान पत्र में से कोई एक दिखाने पर भी मतदान किया जा सकेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय आम चुनाव 2026 के अन्तर्गत पार्षदों के पद पर मतदान के लिए मतदाता को अपना मतदाता परिचय पत्र मतदान केन्द्र में ले जाना होगा। यदि कोई मतदाता किसी भी कारण से फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है तो मतदान के लिए उसे राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित किए गए 11 वैकल्पिक फोटो दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण/मनरेगा कार्ड, बैंक या डाकघर द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजनाओं के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड/आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों एवं विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दस्तावेज शामिल है। इन 11 वैकल्पिक फोटो दस्तावेजों में से वे ही दस्तावेज मान्य होगें जो नगरपालिका निर्वाचन की घोषणा से पूर्व के हो।

दिव्यांग मतदाताओं को दी जाएगी सुविधा-

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव 2026 में दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर 1-1 व्हीलचेयर्स उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे दिव्यांगजनों को मतदान करने में परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि अस्थि विकलांग, दृष्टि बाधित, मूक बाधिर एवं अन्य दिव्यांग मतदाताओं के सहायता के लिए स्काउट्स, कार्यकर्ता, साथिन, सहयोगिनी एवं सहायिका तैनात की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी

धौलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने हेतु ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित...

कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली

धौलपुर। भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर में विशेष आयोजन देखने को मिले। जहां विभिन्न मंदिरों...

Related Articles

नगर निकाय चुनाव 2026 : प्रथम चरण के मतदान को लेकर धौलपुर पुलिस के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण,...

कॉलेज विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय स्किल डेवलपमेंट कार्यशाला का आयोजन

धौलपुर। कॉलेज विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, रोजगारपरक कौशल एवं व्यक्तित्व विकास को...

हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारीः जनभागीदारी से धौलपुर में 9 सितम्बर से शुरू होगा राष्ट्रीय पोषण माह

धौलपुर। हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम के साथ इस वर्ष पोषण माह...