ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति का वार्षिक उत्सव समारोह यथार्थ अस्पताल के सभागार में उत्साह, सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों, संस्थाओं, एओए प्रतिनिधियों एवं समाज के लिए निरंतर कार्य कर रहे प्रमुख लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, गजाजन माली और शूटर संगीता सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इसके अलावा नोवारा के अध्यक्ष रंजन तोमर, महासचिव पुनीत, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, महिला उन्नति के अध्यक्ष राहुल यादव, अनिल भाटी, नारी प्रगति संस्थान की निदेशक मीनाक्षी त्यागी, वाईएसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता, ईएमसीटी की शिक्षा निदेशक सरिता सिंह, रुचि जैन, प्रतिभा सिंह, दीपा देवी, नेकी का डब्बा फाउंडेशन के निदेशक गिरिश शुक्ला एवं प्रेरक वक्ता तथा सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह की भी उपस्थिति रही।
समारोह में श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट से ममता सिंह एवं रविंद्रनाथ जी, विकास त्रिपाठी, दीप आलोक, ओ.पी. किराड़, आरएसएस से देवेंद्र एवं प्रमित मिश्रा, सीएचसी बिसरख से अरविंद चौधरी और सिंगल स्टेप से मोहित यादव सहित अन्य समाजसेवियों ने भी शिरकत की।
समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हरिप्रकाश नूनीयाल, संजीव पुंडीर, अतुल गैरोला, धीरज माहेश्वरी, नितिन शर्मा, डॉ. पी. एस. चौहान एवं आशीष गुप्ता भी कार्यक्रम का हिस्सा रहे।
एओए प्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में एओए प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सेवियर ग्रीन आर्च एओए के अध्यक्ष नमित रंजन, चित्रित जैन एवं उमेश राजन सहित अन्य एओए प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। एओए एरिहंत एम्बर की ओर से आशुतोष श्रीवास्तव एवं पल्लव सक्सेना की उपस्थिति भी रही।
अतिथियों ने की कार्यक्रम की सराहना
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समाजसेवियों ने गौतम बुद्ध नगर विकास समिति द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव की सराहना की। उन्होंने समिति द्वारा शहर के विकास, सामाजिक सरोकारों और नागरिकों से जुड़े मुद्दों को उठाने के प्रयासों की प्रशंसा की तथा कहा कि ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों और सामाजिक संस्थाओं को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने जताया आभार
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने सभी अतिथियों और समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा:
“गौतम बुद्ध नगर विकास समिति का उद्देश्य हमेशा से शहर के विकास और नागरिकों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना रहा है- समिति द्वारा शहर के विकास से जुड़े मेट्रो, शिक्षा, सड़क, स्वच्छ पानी, वेंडर ज़ोन, यातायात, सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया जा रहा है।
आज हमारे बीच इतने सारे समाजसेवी, संस्थाओं के प्रतिनिधि और समाज के लिए कार्य करने वाले लोगों की उपस्थिति हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं सभी विशिष्ट अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने अपना कीमती समय निकालकर हमारे वार्षिक उत्सव को अपनी उपस्थिति से गौरव प्रदान किया।”
उन्होंने समिति की पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा, “किसी भी संस्था की सफलता एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का परिणाम होती है। मैं समिति के महासचिव, सचिव, उपाध्यक्षों और सभी सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। कुछ साथी व्यक्तिगत और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आज हमारे साथ नहीं जुड़ पाए, लेकिन उनकी कमी हमें महसूस हुई और हम उन्हें भी अपनी टीम का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं।”
यथार्थ अस्पताल का विशेष आभार
कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए यथार्थ अस्पताल का विशेष आभार व्यक्त किया गया। समिति ने यथार्थ अस्पताल के मार्केटिंग हेड विनीत गुलाटी, मार्केटिंग मैनेजर लव कुश एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण यादव को सभागार उपलब्ध कराने तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया।
समिति के सचिव अनूप कुमार सोनी ने कहा, “आने वाले समय में हमें ग्रेटर नोएडा के विकास और नागरिकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मिलकर काम करना है। हमारा प्रयास रहेगा कि समिति की आवाज और मजबूत हो और हम सभी मिलकर शहर को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करें।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम में अध्यक्ष रश्मि पांडेय, महासचिव आदित्य अवस्थी, सचिव अनूप सोनी, उपाध्यक्ष हिमांशु राजपूत, उपाध्यक्ष मंजुल यादव, विक्रम सेठी, नमित रंजन, प्रदीप बंसल, रजनी शंकरन, अरुण सारस्वत, अरुण चौधरी, अनिकेत, धर्मेंद्र, हर्ष मणि एवं मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का मंच संचालन सिद्धार्थ शुक्ला, सिम्मी एवं ध्रुवी ने किया। उनके प्रभावी संचालन ने समारोह को उत्साहपूर्ण बनाए रखा।
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, समाजसेवियों, संस्थाओं, एओए प्रतिनिधियों, यथार्थ अस्पताल प्रबंधन एवं समिति के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Leave a comment