Home उत्तर प्रदेश शारदा विश्वविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालय फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडादिल्ली/एनसीआर

शारदा विश्वविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालय फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Share
Share

शारदा विश्वविद्यालय में अंतर विश्वविद्यालय फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

 

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब द्वारा अंतर विश्वविद्यालय फेस पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भारत के कानून और न्याय मंत्रालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतम बुद्ध नगर के सहयोग से हुई। प्रतियोगिता का विषय मेरा भारत 2047 का विजन रहा। जिसका उद्देश्य छात्रों को अपनी रचनात्मकता के माध्यम से भारत के भविष्य के प्रति अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर देना है। इस आयोजन में कुल 15 टीमों ने भाग लिया और अपने बेहतरीन कला कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मान्या एवं आयुष्मान दूसरा स्थान पूजा एवं ज्योति और तीसरे स्थान पर शिवंशी एवं प्रथम रहे।

कानूनी मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक 

शारदा स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ ऋषिकेश दवे द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता और उनके उज्ज्वल भविष्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल कला कौशल को प्रोत्साहित करती हैं बल्कि सामाजिक और कानूनी मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी सहायक होती हैं।प्रतियोगिता में अंकिता सक्सेना और स्मृति सिंह चौहान ने जज की भूमिका निभाई। उनके निष्पक्ष मूल्यांकन से प्रतियोगिता को और अधिक प्रभावशाली बनाया गया। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ. मानवेंद्र सिंह एवं डॉ. वैशाली अरोड़ा ने बताया कि यह आयोजन छात्रों में कला, कानून और सामाजिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए किया गया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी

धौलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने हेतु ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित...

कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली

धौलपुर। भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर में विशेष आयोजन देखने को मिले। जहां विभिन्न मंदिरों...

Related Articles

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: कोर्ट ने दंपती को भेजा जेल, बेटे को 2 दिन की पुलिस हिरासत

नई दिल्ली। सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने के मामले में गिरफ्तार...

यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को झटका: हीरा ठाकुर कांग्रेस में शामिल, कौशल किशोर को लेकर अटकलें तेज

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता एवं विधान...

यूपी में स्टार्टअप को बड़ी सौगात देने की तैयारी, बिना टेंडर ही उत्पाद खरीद सकेंगे सरकारी विभाग

योगी सरकार उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप्स को सशक्त बाजार उपलब्ध कराने के...