Home ग्रेटर नोएडा त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज ने भरी हुंकार, एकता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर लिया बड़ा संकल्प
ग्रेटर नोएडा

त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज ने भरी हुंकार, एकता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर लिया बड़ा संकल्प

Share
Share

गेझा, गौतम बुद्ध नगर। राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति के नेतृत्व में रविवार को आयोजित विशाल पंचायत एवं सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में समाज के लोग जुटे। भगवान परशुराम के जयघोष के साथ आयोजित सम्मेलन में समाज की एकता, सुरक्षा, सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर जोरदार मंथन हुआ।

सम्मेलन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में त्यागी समाज से जुड़े चर्चित हत्याकांडों सहित चिराग त्यागी, गौरव त्यागी, गोपाल शर्मा समेत अन्य मामलों पर चिंता व्यक्त की गई। समाज के लोगों ने स्पष्ट कहा कि अन्याय और अत्याचार के सामने समाज अब चुप नहीं बैठेगा तथा अपने अधिकारों और सम्मान के लिए लोकतांत्रिक एवं संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

सम्मेलन में समाज की घटती राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर भी गंभीर चिंतन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज को उसकी जनसंख्या, प्रभाव और योगदान के अनुरूप राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। समाज ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जो सरकार समाज को सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी देगी, समाज उसका सम्मान करेगा; जो सत्ता समाज की अनदेखी करेगी, आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से उसका विरोध किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी जी ने कहा कि समाज को संगठित और एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज प्रदेश की हर विधानसभा सीट पर अपना प्रभाव रखता है और राजनीतिक दलों को समाज की ताकत एवं हिस्सेदारी को स्वीकार करना होगा। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एक सूत्र में बंधने का आह्वान किया।

सम्मेलन के दौरान सुधीर त्यागी (कुलेसरा) को राष्ट्रीय त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज समिति के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने की घोषणा भी की गई। व
जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर ब्रिजेश त्यागी जी ने भी अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की ।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में ब्रिजेश त्यागी एडवोकेट (जिला अध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर), विमल त्यागी (युवा अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश), विवेक त्यागी, अंकुर त्यागी,वर्णील त्यागी, अभय त्यागी, प्रमोद त्यागी, रणवीर शर्मा एवं सुधीर त्यागी सहित आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी

धौलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने हेतु ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित...

कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली

धौलपुर। भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर में विशेष आयोजन देखने को मिले। जहां विभिन्न मंदिरों...

Related Articles

EMCT की मासिक मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सैनिटरी पैड वितरण पहल जारी

महिलाओं के स्वास्थ्य एवं गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते...

शिक्षक: जो भविष्य को आकार देते हैं

जब हम भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती को...

संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर, आगामी प्रवास योजना को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

जिला कार्यालय में संगठनात्मक जिला बैठक, मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना...