Home राजस्थान कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली
राजस्थान

कृष्ण जन्मोत्सव पर घर-घर जन्मे कान्हा,मंदिरों पर हुए विशेष आयोजन,लगातार बारिश से झांकियो में पड़ी खलल,भक्तो के उत्साह मे कोई कमी देखने को नहीं मिली

Share
Share

धौलपुर। भाद्र मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शहर में विशेष आयोजन देखने को मिले। जहां विभिन्न मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया। वहीं सामूहिक रूप से भी गली-गली में झांकियां का आयोजन हुआ। कही कृष्ण बने छोटे बच्चे हिंडोले में झूलते दिखाई दिए तो कहीं भगवान कृष्ण को दरबार में मनाने के लिए सुदामा चरित्र करते देखे गए। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर कई मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ। रात 12 बजे जैसे ही कान्हा का जन्म हुआ,पूरा शहर शंख,झालरों की ध्वनि और राधा,कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
धौलपुर जिला ब्रज क्षेत्र से जुड़ा है ऐसे में यहां भगवान कृष्ण की लोगों में विशेष आस्था है। इसी के चलते शहर के एक दर्जन से अधिक मंदिरों पर विशेष आयोजन देखने को मिले। छोटे बच्चों द्वारा भी जगह-जगह झांकियां सजाई गई। जिनमे छोटे बच्चों को ही कृष्ण,राधा,बलदाऊ और अन्य रूपों में सजाया गया।  शहर के कायस्थपाड़ा स्थित राधावल्लभ मन्दिर,राधाबिहारी मंदिर और चूरामन की बगिया हनुमान मंदिर पर विशेष आयोजन देखने को मिला,मंदिरों पर युवाओं और मंदिर कमेटी द्वारा विशेष आयोजन किये गए। लेकिन छोटे बच्चों द्वारा गली-गली में लगाई गई झांकियो में बारिश के चलते परेशानी पैदा हो गई। ऐसे में मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी नहीं हो सकी शहर के मचकुंड में राधा कृष्ण मंदिर पर विशेष आयोजन किया गया। यहां भजन कीर्तन के साथ मंदिर पर फूल बंगला झांकी सजाई गई और प्रसादी का वितरण हुआ। और गली-गली में बच्चों द्वारा भगवान कृष्ण की झांकियां सजाई गई। रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म होने पर महिलाओं और श्रद्धालुओं द्वारा व्रत पूर्ण किया और भोग प्रसादी पाई। चूरामन बगिया हनुमान मंदिर के महंत संदीप गोस्वामी ने बताया की लगातार बारिश से झांकियो में खलल पड़ा है लेकर भक्तो के उत्साह में कोई कमी नहीं है। शाम को आठ बजे बाद जब कुछ समय के लिए बारिश रुकी तो श्रद्धालुओं का शहर के विभिन्न मंदिरों पर ताँता लग गया। रात बारह बजे तक विशेष आयोजन देखने को मिले।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

स्थिति साफ,बीजेपी दो वार्डो में हो सकती निर्विरोध कांग्रेस के चार और बीजेपी के दो प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द,रोचक मुकाबला वार्ड 29 में

धौलपुर। बाड़ी नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर मंगलवार को जब आवेदन पत्रों की जांच की गई तो देर रात तक चली स्क्रूटिनिग...

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026ः निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने...

Related Articles

शिक्षक समाज का आइना, संस्कारों से तय करते हैं आने वाली पीढ़ी की दिशा : डॉ. गिर्राज सिंह मीणा

धौलपुर। चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से आयोजित वार्षिक...