Home राजस्थान ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी
राजस्थान

ईवीएम कमिश्निंग स्टाफ प्रशिक्षण आयोजित, डीईओ ने दी हिदायत-बरतें विशेष सावधानी

Share
Share

धौलपुर। नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम को मतदान के लिए तैयार करने हेतु ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ का प्रशिक्षण राजकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी धौलपुर श्रीनिधि बीटी ने ईवीएम को तैयार करने में विशेष सावधानी रखने और उसकी हैंडलिंग सही प्रकार से कराने हेतु प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अंतिम प्रशिक्षण में मतदान दलों को भली भांति समझाएं।
ईवीएम कमिश्निंग प्रशिक्षण में बैलेट यूनिट में बैलेट पेपर लगाना, बीयू बटनों को आवश्यकतानुसार मास्क करके एड्रेस टैग लगाकर सील करने एवं कंट्रोल यूनिट द्वारा वार्ड संख्या, बूथ क्रमांक, कैंडीडेट संख्या सहित अन्य विवरणों को अंकित करने, कैंडीडेट सेक्शन, बैटरी सैक्शन की सीलिंग आदि की जानकारी डीएलएमटी अतुल चौहान एवं देवेंद्र बघेला द्वारा दी गई। इस अवसर पर ईवीएम तैयारकर्ता स्टाफ द्वारा एमपीएमवी मशीनों के बारे में जानकारी लेते हुए प्रशिक्षक वेदप्रकाश द्वारा मशीन में आए नवीन बदलावों को पीपीटी द्वारा समझाया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026ः निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने...

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, चिकित्सा संस्थानों को बचाव एवं उपचार की तैयारियां रखने के निर्देश

धौलपुर। स्वाइन फ्लू एच1एन1 की संभावित स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा के निर्देश पर जिले में...

Related Articles

शिक्षक समाज का आइना, संस्कारों से तय करते हैं आने वाली पीढ़ी की दिशा : डॉ. गिर्राज सिंह मीणा

धौलपुर। चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से आयोजित वार्षिक...