Home उत्तराखंड उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार: CM धामी ने 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां दीं
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार: CM धामी ने 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां दीं

Share
Share

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इनमें मंदिरों का सुंदरीकरण, सड़क, आवास, सिंचाई, ऊर्जा, परिवहन और चारधाम यात्रा, हवाई सुरक्षा से जुड़े कार्य शामिल हैं।

टिहरी के देवप्रयाग में नागचौंड शिवालय व कीर्तिनगर के खोलाकड़ाकोट स्थित डुंडेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए क्रमश: 1.05 करोड़ व एक करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

खटीमा में गौरी शंकर महादेव मंदिर के लिए भी एक करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। पिथौरागढ़ में बेड़ा-भट्ठयानी मेल्टीनाथ सीसी मार्ग के लिए 62.19 लाख, देहरादून के धौरणखास में 36 टाइप-द्वितीय आवासों के लिए 2.27 करोड़ और नाबार्ड वित्त पोषित सिंचाई विभाग की 27 योजनाओं के लिए 61.76 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

उरेडा मुख्यालय के सुपर ईसीबीसी भवन के लिए 16.13 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। हल्द्वानी में चालक प्रशिक्षण संस्थान के लिए 9.80 करोड़, संभागीय परिवहन कार्यालय के लिए 10.98 करोड़ और आटोमेटिव ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के लिए 4.93 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

चारधाम के हैलीपोर्ट-हैलीपैड पर मौसम निगरानी प्रणाली व सीलोमीटर के लिए 4.78 करोड़ रुपये अवमुक्त होंगे। घरेलू बिजली उपभोक्ताओं की सब्सिडी के लिए 36.51 लाख रुपये भी जारी किए जाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

स्थिति साफ,बीजेपी दो वार्डो में हो सकती निर्विरोध कांग्रेस के चार और बीजेपी के दो प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द,रोचक मुकाबला वार्ड 29 में

धौलपुर। बाड़ी नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर मंगलवार को जब आवेदन पत्रों की जांच की गई तो देर रात तक चली स्क्रूटिनिग...

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026ः निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न

धौलपुर। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने...

Related Articles

2027 के रण के लिए BJP की बड़ी तैयारी, उत्तराखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठन...

चंपावत में खुलेगा ECHS पॉलीक्लिनिक, पूर्व सैनिकों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

देहरादून: उत्तराखंड के चंपावत जिले में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को...

‘सीमांत क्षेत्र अब देश के पहले क्षेत्र’, बनबसा में बोले सीएम धामी

भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनबसा में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्धारित...

CM धामी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- कांग्रेस के आरोपों के पास कोई सबूत नहीं

चंपावत: बनबसा में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा युवाओं के...