राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा के मेडिसिन विभाग की पहल पर 9 मार्च से 14 मार्च 2026 तक विश्व मोटापा दिवस तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “ओबेसिटी वीक” मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर जनस्वास्थ्य के हित में एक विशेष पहल के अंतर्गत कुछ महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अभियान के अंतर्गत मोटापे से ग्रस्त रोगियों के लिए निःशुल्क फाइब्रोस्कैन (FibroScan) की सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे यकृत में वसा (फैटी लिवर) तथा उससे संबंधित समस्याओं का प्रारंभिक पता लगाया जा सके। साथ ही रजोनिवृत्ति (Post-menopausal) Above 45 years age के बाद की महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस की आशंका होने पर निःशुल्क DEXA स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इस संबंध में निदेशक, ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि मरीज संस्थान की प्रमुख ओपीडी—जैसे मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग (Gynae & Obs) तथा ऑर्थोपेडिक्स—में आकर चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं। चिकित्सक की सलाह के अनुसार मरीजों को मेडिसिन ओपीडी (ओपीडी नंबर 10) से इन जांचों के लिए परामर्श दिया जाएगा, जिसके बाद वे निर्धारित अवधि के दौरान इन जांचों का लाभ निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।
संस्थान द्वारा यह पहल मोटापा, फैटी लिवर तथा रजोनिवृत्ति के बाद महिलाओं में होने वाली हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच के माध्यम से उनके बेहतर प्रबंधन के उद्देश्य से की जा रही है। संस्थान के चिकित्सकों ने सभी पात्र मरीजों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
Leave a comment